उदयपुर

Abvp के हिमांशु बागड़ी के नाम पर लगी मुहर तो… समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
news in udaipur
Abvp के हिमांशु बागड़ी के नाम पर लगी मुहर तो... समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। बात की जाए उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की तो विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रत्याशियों की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर हिमांशु बागड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।हालांकि एबीवीपी की ओर से केवल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की गई है और अन्य पदों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है लेकिन जैसे ही हिमांशु बागड़ी के नाम की घोषणा हुई तो हिमांशु बागड़ी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एबीवीपी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की हिमांशु बागड़ी की घोषणा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रत्याक्षी की घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने साफ किया कि पूर्व की भांति इस बार भी विद्यार्थी परिषद पूरी ताकत से विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगा और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाएगा। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता वर्षभर छात्र छात्राओं के बीच रहकर उनके हितों के लिए कार्य करते हैं और समय-समय पर उनकी समस्याओं को विश्वविद्यालय के सामने रखकर उनके निराकरण के प्रयास करते हैं ऐसे में आने वाले छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याक्षी की ही जीत होगी।

प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लग गये है

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही कॉलेजों में चुनाव की रंगत दिखाई देना शुरु हो गई है उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघठक महाविद्यालयों की बात करें तो प्रत्याक्षी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। इसके अलावा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मीरा कन्या महाविद्यालय में भी चुनावी रंगत देखी जा सकती है। इधर मीारा कन्या महाविद्यालय में नव मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग अलग प्रकार के गेम्स का आयोजन किया जा रहा है ताकि महाविद्यालय में आने वाली छात्राओं के मत को अपने पक्ष में कर सकें। मीरा कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि नए मतदाताओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Published on:
22 Aug 2018 08:37 pm