उदयपुर

वीडियो : किसान विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ एनएसयूआई आंदोलन करेगा : चौधरी

एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक उदयपुर आए
less than 1 minute read
Dec 24, 2020
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी संबोधित करते हुए।
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी संबोधित करते हुए।

उदयपुर. देश में मोदी सरकार के खिलाफ एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेगा। देश की राजधानी में लम्बे समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया।
यह बात एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने बुधवार को यहां सुविवि परिसर में मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की ओर से शहर से गांवों तक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रदेश की गहलोत सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के साथ ही सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन को बता रहे है। छात्र चेतना यात्रा के जरिए वे दौरा कर रहे है। बाद में सुविवि अतिथि गृह के पास उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जिलाध्यक्ष जोगेन्दर सिंह शक्तावत, राष्ट्रीय संयोजक इजहार हुसैन, प्रदेश महासचिव रोहित पालीवाल, मोहित नायक, कुशलेश चौधरी, हिमांशु पवार, यशवंत सिंह सिसोदिया ने स्वागत किया। शाम को फतहनगर गए जहां संगठन के कार्यक्रमों में भाग लिया। चौधरी का अम्बेरी चौराहा पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा
अम्बेरीे से भुवाण, सुखेर, आरके सर्कल पर उनका स्वागत किया गया। प्रवेश से लेकर विवि तक कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल भूल ही गए।

Published on:
24 Dec 2020 11:52 am