उदयपुर

आखिर खिड़की से कैसे लटकी इस छात्रा की लाश, उदयपुर में हुई नर्सिंग छात्रा की मौत में आया ये अजीब मोड़

उदयपुर . परिवाद में बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 10:25 AM IST
nursing student death mystery in udaipur
आखिर खिड़की से कैसे लटकी इस छात्रा की लाश, उदयपुर में हुई नर्सिंग छात्रा की मौत में आया ये अजीब मोड़

उदयपुर . पानेरियों की मादड़ी में नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या मामले में परिजनों ने एसपी को परिवाद देकर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने परिवाद में पांच लोगों पर उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने और पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप भी लगाया। प्रार्थी हरीश मनात निवासी मालीफला टाडी डूंगरपुर ने परिवाद में बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे।

ऐसे में जांच अधिकारी यशवंत सोलंकी के समक्ष हत्या की आशंका जताई लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। सोनिया नर्सिंग कॉलेज में पढ़ते हुए उसके हॉस्टल में रहती थी। पानेरियों की मादड़ी स्थित मकान में किराए पर रहने वाले आशीष और उसके परिजनो ने उसे बुलाया था। बाद में उसकी लाश खिडक़ी से टंगी मिली, जो संदेह उत्पन्न करती है।

READ MORE: सर्राफा व्‍यवसायी की आंखों में मिर्ची डालकर चांदी की लूट करने वाले लुटेरे चढ़़े़े पुल‍िस के हत्‍थे, 4 गिरफ्तार

उदयपुर. सूरजपोल थाना क्षेत्र में 16 मई को सर्राफा कारोबारी की आंखोंं मेंं मिर्ची डालककर 2 किलो 25 ग्राम चांदी के जेवर से भरा पार्सल लूटने वाली गैैंग को पुलिस ने पकड़़ लिया है। पकड़े गए आरोपितों मेंं एक सर्राफा व्यवसायी है। पुलिस ने लूटी गई चांदी भी बरामद कर ली है।

एएसपी सिटी हर्ष रत्नू ने बताया कि सिरोही के मण्डवाडा निवासी लाखाराम उर्फ लक्ष्मण कुम्हार पुत्र प्रगा प्रजापत जो उदयपुर के घंटाघर क्षेत्र मेंं स्थित मै जयंतीलाल प्रवीण कुमार एंड कम्पनी मेंं काम करता है। इस कम्पनी द्धारा चांदी के जेवर के पार्सल अहमदाबाद भेजे जाते हैंं। 16 मई की शाम को वह ऑटो से चांदी के टॉप्स से भरा पार्सल लेकर उदियापोल स्थित पाŸवनाथ टावेल्स जाने के लिए निकला था तभी पथिक होटल के पास बिना नम्बर की कार आकर रूकी और उसकी आंखो मे मिर्ची डालकर चांदी से भरा पार्सल लूट फरार हो गए। सूरजपोल थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर एसपी राजेन्द्रप्रसाद गोयल के निर्देश पर डिप्टी भगवतसिंह हिंगड और थानाधिकारी आदर्शकुमार के नेत्तत्व मे विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की इस पर चार आरोपितो को गिरफतार किया गया जबकि एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया।

Published on: