3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्राफा व्‍यवसायी की आंखों में मिर्ची डालकर चांदी की लूट करने वाले लुटेरे चढ़़े़े पुल‍िस के हत्‍थे, 4 गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपितों मेंं एक सर्राफा व्यवसायी है। पुलिस ने लूटी गई चांदी भी बरामद कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:57 AM IST

accused arrested

सर्राफा व्‍यवसायी की आंखों में मिर्ची डालकर चांदी की लूट करने वाले लुटेरे चढ़़े़े पुल‍िस के हत्‍थे, 4 गिरफ्तार

चंदन स‍िंह देवड़ा/ उदयपुर . सूरजपोल थाना क्षेत्र में 16 मई को सर्राफा कारोबारी की आंखोंं मेंं मिर्ची डालककर 2 किलो 25 ग्राम चांदी के जेवर से भरा पार्सल लूटने वाली गैैंग को पुलिस ने पकड़़ लिया है। पकड़े गए आरोपितों मेंं एक सर्राफा व्यवसायी है। पुलिस ने लूटी गई चांदी भी बरामद कर ली है।

एएसपी सिटी हर्ष रत्नू ने बताया कि सिरोही के मण्डवाडा निवासी लाखाराम उर्फ लक्ष्मण कुम्हार पुत्र प्रगा प्रजापत जो उदयपुर के घंटाघर क्षेत्र मेंं स्थित मै जयंतीलाल प्रवीण कुमार एंड कम्पनी मेंं काम करता है। इस कम्पनी द्धारा चांदी के जेवर के पार्सल अहमदाबाद भेजे जाते हैंं। 16 मई की शाम को वह ऑटो से चांदी के टॉप्स से भरा पार्सल लेकर उदियापोल स्थित पाŸवनाथ टावेल्स जाने के लिए निकला था तभी पथिक होटल के पास बिना नम्बर की कार आकर रूकी और उसकी आंखो मे मिर्ची डालकर चांदी से भरा पार्सल लूट फरार हो गए। सूरजपोल थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर एसपी राजेन्द्रप्रसाद गोयल के निर्देश पर डिप्टी भगवतसिंह हिंगड और थानाधिकारी आदर्शकुमार के नेत्तत्व मे विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की इस पर चार आरोपितो को गिरफतार किया गया जबकि एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया। पकडे गए आरोपितो में कुलदीप उर्फ कान्हा सोनी पुत्र चंद्रशेखर सोनी निवासी बडा भोईवाडा हाल जाडा गणेशजी अंबामाता उदयपुर,प्रवीणसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह निवासी सिरोही हाल गोवर्धन विलास उदयपुर,रतन खटीक पुत्र नंदराम खटीक निवासी फतहनगर हाला बोहरा गणेशजी,जितेन्द्र जोशी पुत्र रूपलाल निवासी फतहनगर को गिरफ्तार किया गया। कुलदीप सोनी से पुलिस ने लूटी गई चांदी बरामद कर ली है। जबकि वारदात मे प्रयुक्त ली गई कार भी जब्त कर ली गई है।

READ MORE : गर्भ में पल रहे शिशु के ल‍ि‍ंगजांंच के मामले में उदयपुर की अदालत ने आरोपित की जमानत की खारिज, गुजरात में चल रहा थ्‍ाा गंदा खेल

मास्टर माइंड कुलदीप ने रची साजिश

इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुलदीप उर्फ कान्हा सोनी 1 साल से फिराक मे था क्योकि कुलदीप भी चांदी के पार्सल का काम करता है। उसे पता था की मै जयंतीलाल प्रवीण कुमार एंड कम्पनी से किस समय कौन चांदी के जेवर का पार्सल लेकर जाता है। इसको लेकर उसने सबसे पहले प्रवीण को बात बताई और लूट की योजना बनाने को कहा। प्रवीण ने अपने साथ बीए स्टूडेण्ड रतन खटीक को लिया और इस वारदात को अंजाम देकर मालामाल होने के सपने दिखाए। इन्होंंने 10 मई को लाखाराम से पथिक होटल के बाहर बेग छीना लेकिन उसमेंं पानी की बोतल निकली जिससे यह कामयाब नहींं हुए। उसके बाद 16 मई को जीतेन्द्र को कार लेकर बुलाया और एक अपचारी को भी शामिल किया। इन लोगोंं ने लाखाराम और उसके साथी की आंखोंं मेंं मिर्ची डालकर पार्सल लूट लिया और फरार हो गए।