उदयपुर

करणपुर गोलीकांड: छोटे से विवाद ने लिया ऐसा रौद्र रूप, एक व्यक्ति की मौत, कालबेलिया समाज में भारी आक्रोश  

मछली पकड़ने के नाम पर  जोरदार विवाद हो गया, बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई फायरिंग की नौबत तक आ गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2017, 3:58 PM IST
one dead in firing at karanpur village udaipur

उदयपुर के वल्लभनगर थाना क्षेत्र करणपुर के पास बाँसलिया गांव में रविवार अलसुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब मछली पकड़ने की छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप धारण कर लिया कि नौबत फायरिंग तक पहुंच गयी और एक व्यक्ति की मौत हो गई।


घटना के अनुसार वल्लभनगर डेम पर मछली पकड़ने के नाम पर जोरदार विवाद हो गया, बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई फायरिंग की नौबत तक आ गई। मछली ठेकेदारों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। फायर12 बोर बंदूक से करना बताया जा रहा है ,मृतक गोपा पिता वेला कालबेलिया का शव मुर्दाघर पहुंचाया गया था । घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से ही कालबेलिया समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मृतक गोपा पिता वेला का सामुदायिक चिकित्सालय वल्लभनगर मे भारी पुलिस जाप्ते के बीच पोस्टमाटर्म कर शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस ने कालबेलिया समाज के प्रतिनिधियों, परिवारजनों को शव सौंप दिया जिसे मृतक के गाँव बाँसलिया स्थित सामरदेव घाट स्थित कालबेलिया कॉलोनी लाया गया ।


शव के साथ वल्लभनगर थाने के एसआई श्याम लाल मय जाप्ता मौके पर है जो दाह संस्कार तक वही रुकेंगे। अभी तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अलग अलग दल जगह जगह दबिश दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बीमार पत्नी को पीटकर रुपए ले भागा

गींगला. कुराबड़ थाने में महिला ने पति सहित चार के खिलाफ मारपीट कर 20 हजार रुपए छीन भागने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कराकलां (सलूम्बर) निवासी चंदा की उसके पति भैरूलाल ढोली के साथ कुछ महीनों से अनबन थी। पीहर में रहते हुए चंदा बीमार हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे कुराबड़ मार्ग से उदयपुर ले जा रहे थे। टोड़ी के निकट भैरूलाल, उसके दो भाइयों और बहन ने गाड़ी रुकवाकर चंदा एवं उसके परिजनों से मारपीट की और 20 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
3 Sep 2017, 3:58 PM IST
Published on: