उदयपुर

पैंथरों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण

panther  सराड़ा उपखंड के सुरखंड खेड़ा का मामला, एक माह में पैंथर ने किया तीन पशुओं का शिकार
less than 1 minute read
पैंथरों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण
पैंथरों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण

उदयपुर/ सराड़ा. panther उपखण्ड क्षेत्र के सुरखंड खेड़ा में कई पैंथरों की उपस्थिति से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। समस्या से लोगों की दिनचर्या ही नहीं बल्कि आम काम भी प्रभावित हैं। बीते एक माह के दौरान तीन पशुओं का हुआ शिकार भी लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर आश्वासन के बावजूद वनविभाग का दल ग्रामीणों के डर को लेकर स्थायी समाधान करने की कोई रणनीति नहीं बना रहा है। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर से हुआ बैल का शिकार लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार तुलसी पटेल का बैल यहां खेत में चर रहा था। तभी पैंथर ने उसे शिकार बनाया। आए दिन की समस्या को लेकर लोगों में वनविभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय उपसरपंच प्रेमचंद पटेल ने बताया कि सूचना के बावजूद विभाग के जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मौन साधे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पैंथर ने भैरूलाल पटेल की गाय का भी पैंथर ने शिकार किया था।

जरूरत पर लगाएंगे पिंजरा
मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेता हूं। आवश्यकता हुई तो पिंजरा जरूर लगाया जाएगा। पैंथर को पकडऩे में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। लोगों को हर हाल में राहत पहुंचाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह, कर्मचारी, वन विभाग अधिकारी सराड़ा

Published on:
04 Nov 2019 06:00 am