उदयपुर

निगम की कार्रवाई में 51.5 किलो पॉलीथिन जब्त, 24 हजार रुपए जुर्माना

स्वच्छता सप्ताह में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान उदयपुर. राजस्थान दिवस समारोह के तहत नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। निगम टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने […]

less than 1 minute read
Mar 16, 2026
source patrika photo

स्वच्छता सप्ताह में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

उदयपुर. राजस्थान दिवस समारोह के तहत नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। निगम टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।स्वास्थ्य शाखा की टीमों ने शहर के 10 सेक्टरों में संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों, ठेलों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग एवं पॉलीथिन के उपयोग की जांच की गई। टीमों ने मौके पर ही दुकानदारों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कपड़े या कागज के बैग उपयोग करने की अपील की।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कार्रवाई में 51.5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम की ओर से 24 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Updated on:
16 Mar 2026 05:37 pm
Published on:
16 Mar 2026 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर