
34वीं राष्ट्रीय कायाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में राजस्थान की बालिकाओं नें अपने चप्पू के दम पर 6 रजत, 2 कास्य पदक जीतकर राजस्थान की झोली में डाले। जानकारी के अनुसार भोपाल में बालक-बालिकाओं कि जूनियर व सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 08 से 12 फरवरी तक हुई। इसमें देश के सभी राज्यों से लगभग 26 से 27 टीमों के करीब 1800 खिलाडियों ने भाग लिया। इसमें उदयपुर के कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाडि़यों ने सूझबूझ और मेहनत के दम पर 6 रजत और 2 कांस्य पदक राजस्थान की झोली में डालने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान कैनो स्प्रिंट टीम के प्रशिक्षक के रूप में निश्चय सिंह चौहान थे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम उक्त प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर रही। कैनो सालालोम चेयरमैन तुषार मेहता ने बताया कि जल्द ही उदयपुर में भी राष्ट्रीय कायाकिंग और ड्रैगन बोट प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।
इन खिलाडि़यों ने जीते पदक
- बालिका वर्ग में कयाक-2 (बालिका डबल्स) जूननियर वर्ग की 500 मीटर की रेस में राजस्थान की तनिष्क पटवा व शगुन कुमावत की जोडी ने रजत पदक जीता- बालिका वर्ग में कयाक-1 (बालिका सिंगल) सबजुनियर वर्ग की 500 मीटर की रेस में राजस्थान की सुश्री शगुन कुमावत नें रजत पदक जीता।
- बालिका वर्ग में कयाक-2 (बालिका डबल्स) सब जूनियर वर्ग की 500 मीटर की रेस में राजस्थान की कनिष्का कुमावत व शगुन कुमावत की जोडी नें रजत पदक जीता।- बालिका वर्ग में कयाक-1 (बालिका सिंगल) सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर रेस में राजस्थान की शगुन कुमावत ने रजत पदक जीता।
- बालिका वर्ग में कयाक-2 (बालिका डबल्स) जूनियर वर्ग की 1000 मीटर की रेस में राजस्थान की तनिष्क पटवा व शगुन कुमावत की जोडी ने कांस्य पदक जीता।सब जूनियर में इन्होंने दिखाई प्रतिभासब जूनियर बालिका वर्ग की कयाक-4 की 500 मीटर की रेस में राजस्थान की कनिष्का कुमावत, मनस्वी सुखवाल, चारवी कुमावत व अनाया सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे स्थान पर रही। राजस्थान के बालकों में रूद्र प्रताप सिंह, सक्षम कुमावत, मानस सुखवाल, पार्थ सिंह चुण्डावत, जाॅय कुमावत व अनन्त सिंघवी ने शानदार प्रदर्शन किया।
टीम के लौटने पर किया स्वागत
पदक जीतकर उदयपुर लौटने पर भारतीय ड्रैगनबोट चेयर पर्सन दिलीप सिंह चौहान, राजस्थान कायाकिंग संघ के अध्यक्ष आरके धाभाई, सचिव महेश पिंपलकर, उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भगवान स्वरुप वैष्णव, राजस्थान ड्रैगनबोट चेयरपर्सन अजय अग्रवाल, राजस्थान कैनो स्प्रिंट चेयरपर्सन पीयूष कच्छावा, स्टैंड अप पेडलिंग चेयरमैन नवल सिंह चुण्डावत, कैनो स्प्रिंट कोच निश्चय सिंह चौहान, अंतराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी दीपक गुप्ता, त्रिलोक वैष्णव, किशन गायरी व संघ के पदाधिकारियो ने कायाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र पर खिलाड़ियों का स्वागत किया।