उदयपुर

video : उदयपुर में यहां नाकाबंदी तोड़़कर भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा और बरामद किया डोडा चूूरा

खेरोदा पुलिस ने की कार्रवाई, 2 तस्कर मौके से हुए फरार, एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढा
less than 1 minute read
May 15, 2019
Seized 90 kg Doda Jeep in bhilwara
Seized 90 kg Doda Jeep in bhilwara

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. भटेवर में होटल वासुदेव के पास बुधवार को खेरोदा पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी को तोड़़कर भागने के प्रयास के दौरा स्‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍कॉर्पियो गाड़़ी़ से खेरोदा पुलिस ने 353 किलो 600 ग्राम अवैध डोडाचूूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया । वहींं दो अन्य आरोपी मौका देखकर भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्रोई द्वारा चलाए जारहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़़ अभियान के तहत खेरोदा थाना क्षेेत्र के भटेवर में वासुदेव हाेेटल के पास प्रशिक्षु आरपीएस संजय सिंह चम्पावत, एएसआई चतरा राम, कॉस्टेबल रामानंद, भवानी सिंह, ललित, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, लीलाल राम राजपुरोहित द्वारा नाकाबंदी की गई। इस दौरान चित्तौड़़गढ़़ से आई एक बिना नम्बर की स्‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍कॉर्पियो गाड़़ी नाकाबंदी को तोड़़कर भाग गई। इसके बाद पुलिस ने स्‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍कॉर्पियो गाड़़ी़ का पीछा करते हुए सिंघानिया कॉलेज के पास पुलिस की गाड़़ी़ आगे लगाकर स्‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍कॉर्पियो को रूकवाया। इसी बीच पुलिस को देखकर मौके से दो आरोपी फरार हो गए वहींं एक आरोपी श्यामलाल पिता नारायण लाल गुर्जर निवासी नलवाई थाना बडीसादडी, जिला चित्तौड़़गढ़़ पुलिस के हत्थे चढ़़ गया। इसके बाद पुलिस ने गाडी की तलाशी ली तो 18 कट्टोंं मे 353 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चूूरा मिला । इस पर पुलिस द्वारा डोडा चूूरा व गाडी को जब्त कर आरोपी को गिरफतार किया। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने के जुर्म में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच वल्लभनगर सिआई महिपाल सिंह को सुपुर्द की गई।

Updated on:
15 May 2019 08:00 pm
Published on:
15 May 2019 08:00 pm