उदयपुर

नाकाबंदी के दौरान रोकने पर एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने राजस्थान पुलिस पर किया फायर, कान्स्टेबल के पैर में लगी गोली

उदयपुर पुलिस ने तड़के एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल व उसके साथ कार में रहे दीप अग्रवाल को हिरासत में लिया है
less than 1 minute read
Mar 30, 2019
firing
BREAKING जन्मदिन पार्टी के जश्न में फायरिंग, तीन साल की बच्ची को लगी गोली

मो. इलियास/उदयपुर.उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार तड़के नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर की कार को रोकने पर उसमें सवार एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर विरेंद्र बंदवाल ने पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में एक गोली कांस्टेबल हंसराज के पैर में लगी, घटना के बाद एमपी पुलिस के ही उदयपुर में ठहरे एक अन्य सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर उनके जाप्ते पर लुटेरे द्वारा फायरिंग करने की जानकारी देकर गुमराह किया। कंट्रोल रूम में गोगुंदा पुलिस को बताया तो फायरिंग की हकीकत सामने आई। उदयपुर पुलिस ने तड़के एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल व उसके साथ कार में रहे दीप अग्रवाल को हिरासत में लिया है, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। इधर घायल कांस्टेबल के अभी गोली पैर में ही फंसी हुई है, जिसे आपात ऑपरेशन कर निकाला जाएगा। एसपी सहित पुलिस के समस्त आला अधिकारी अभी गोगुंदा घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Published on:
30 Mar 2019 08:54 am