उदयपुर

पुलिस ने उदयपुर के 23 रईसजादों की मौज मस्ती में ऐसे डाला खलल, तलाशी में मिली ऐसी चीजें कि आप भी कहेंगे ये तो होना ही था

कार्रवाई में पकड़े गए सभी सभ्रांत परिवार के हैं, पुलिस ने जब इनके घर फोन घनघनाए तो थाने में परिजनों का मजमा लग गया।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 11:07 AM IST
police raid, hookabar and beer bar in udaipur
पुलिस ने उदयपुर के 23 रईसजादों की मौज मस्ती में ऐसे डाला खलल, तलाशी में मिली ऐसी चीजें कि आप भी कहेंगे ये तो होना ही था

उदयपुर . अंबामाता थाना पुलिस ने हरिदासजी की मगरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए 23 रईसजादों को शांतिभंग में पकड़ा। मौके से बीयर की 49 बोतलें मिली जिस पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि हरिदासजी की मगरी आवासीय एरिया है, जहां पर कैफे मिराकी नाम से अवैध हुक्का बार चल रहा था। सूचना मिलने पर रात को करीब साढ़े दस बजे डिप्टी गोपालसिंह भाटी, भंवरसिंह हाड़ा के निर्देश में कार्रवाई की गई।

कैफे में हुक्का पार्टी करते हुए 23 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। कैफे की तलाशी लेने पर बीयर की 49 बोतलें भी पुलिस को मिली जिस पर आबकारी अधिनियम में अलग से मुकदमा दर्ज कर मैनेजर युवराजसिंह पुत्र लालसिंह निवासी परेड़ा, खेरोदा को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में पकड़े गए सभी सभ्रांत परिवार के हैं, पुलिस ने जब इनके घर फोन घनघनाए तो थाने में परिजनों का मजमा लग गया। कइयों के फोन पर पहुंच लगाई। पुलिस ने मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।


आए दिन होता था हंगामा...
कैफे की आड़ में हुक्का बार चलने से आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान थे। लोगो का कहना है कि आए दिन देर रात तक पार्टियां होती है और कई बार उनमें आपस में गाली-गलौच और झगड़ों से बस्तीवासी परेशान होते हैं। इस कार्रवाई पर लोगों ने राहत महसूस की।

READ MORE: कुएं में डूबने से महिला की मौत
वल्लभनगर. क्षेत्र में पिछले दिनों कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गई। भीलों का कुडिय़ा (रुण्डेड़ा) निवासी गुलाबी बाई पत्नी रजिया भील 26 जून को रात्रि दो बजे घर से निकली। गांव में स्थित कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। महिला का मानसिक संतुलन खराब बताया गया। सूचना पर थानाधिकारी घनश्याम सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे व शव निकला। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Published on: