4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर का ये टैक्सी प्री-पेड अगर बंद नहीं होता तो शायद बच जाती यशवंत शर्मा की जान

यह बूथ यातायात पुलिस और उदयपुर ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के साझे में संचालित करती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 30 Jun 2018, 10:35 AM IST

excise officer yashwant sharma murder mystery udaipur

उदयपुर का ये टैक्सी प्री-पेड अगर बंद नहीं होता तो शायद बच जाती यशवंत शर्मा की जान

उदयपुर . शहर में देर रात पहुंचने वाले यात्री को सुरक्षित ऑटो-टैक्सी उपलब्ध करवाने के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की ढिलाई के कारण ही यशवंत शर्मा सही-गलत में पहचान नहीं कर पाए जिससे उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। उल्लेखनीय है कि देर रात यात्रियों को सुरक्षित आवागमन साधन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पूर्व में उदियापोल बस स्टैण्ड पर पुलिस प्री-पेड टैक्सी बूथ की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन यह करीब डेढ़ साल से बंद है।

यह बूथ यातायात पुलिस और उदयपुर ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के साझे में संचालित करती थी। इसके तहत लाइन से ऑटो को पर्ची दी जाती और तय किराया यात्री बूथ पर जमा करवाता तो ऑटो चालक को एक पर्ची दी जाती। उसे यात्री को सुरक्षित उसके गंतव्य पर छोडकऱ लौटने पर पर्ची दिखाने पर भुगतान किया जाता था। इससे यात्रियों के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी और वारदात नहीं की आशंका नहीं रहती थी लेकिन यह बूथ बंद पड़ा है।

READ MORE: शर्मा हत्याकांड : प्रारंभिक जांच में ये बात आयी सामने, जल्द हो सकता है वारदात का खुलासा

ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री इकबाल खान ने बताया कि इस बूथ के बंद होने के बाद स्थिति बिगड़ गई है। देर रात को आने वाले यात्रियों के साथ वारदातें बढ़ी हैं और मनमाने किराये की वसूली की जा रही है। पुलिस प्रशासन मौजूदा मंहगाई दर को देखते हुए रेट लिस्ट तय कर पुन: प्री-पेड टैक्सी बूथ शुरू करे तो यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

READ MORE: स्थापना दिवस पर किया सम्मान
उदयपुर. उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के 67वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार सुबह सरल ब्लड बैंक में रक्तदान, सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने बताया कि 25 वर्षों की सदस्यता पूर्ण करने वाले सदस्य दिलीप सिंह बाबेल, इंदिरा चंचावत, सुनील दोशी, आजाद जैन, मदनलाल जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप कोठारी, अजेश सेठी व नरेन्द्र कुमार वालावत को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयकर आयुक्त ओपी कांठेड़ थे। कुलदीप शर्मा ने योग प्रशिक्षण दिया।