4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: उदयपुर में यहां नशेड़ियों ने आधी रात में किया ऐसा काम, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई सारी वारदात

इनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 30 Jun 2018, 10:10 AM IST

crime in udaipur

देर रात तीन थाना क्षेत्रों में की वारदातें, नशेडियों ने मचाया उत्पात, 50 कारों के शीशे फोड़े, प्रतापनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


उदयपुर . शराब के नशे में धुत्त होकर बाइक पर निकले दो युवकों ने गुरुवार रात शहर के तीन थाना क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाते हुए 50 से ज्यादा चार पहिया वाहनों के शीशे फोड़ डाले। इनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों ने इनका पीछा भी किया लेकिन ये भाग निकले। फुटेज के आधार पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने जांच करते हुए दोनों पकड़ लिया।


थानाधिकारी हनुवंतसिंह ने बताया कि रात को कालकामाता, पायड़ा, विवि मार्ग, धर्मराज कॉलोनी, गांधी नगर समेत आदि क्षेत्रों में इन युवकों ने लोहे के पाइप से मार्ग में जो भी वाहन दिखा, उसके शीशे फोड़ डाले। पकड़े गए आरोपी मावली के पलानाकलां के रहने वाले हैं। विशाल पुत्र द्वारिका सुथार आयड़ चौकी के पास रजवाडी रेस्टोरेंट पर काम करता है। उसने अनिल पुत्र चम्पालाल सुथार के साथ नशे की हालत में बाइक पर घूमते हुए यह उत्पात मचाया।

स्कैच जारी होते ही आए पकड़ में
दोनों ने रात को सुखेर, भूपालपुरा और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में करीब 50 से ज्यादा वाहनों के शीशे फोड़े जिसमें अधिकतर कारें थी। ये टोकने वाले लोगों से गाली-गलौच करते हुए उलझ भी। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए हुलिए के आधार पर स्कैच बनवाया गया तो विशाल का पता चला गया। उससे पूछताछ के आधार पर अनिल भी पकड़ लिया गया। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस धरपकड़ में कांस्टेबल खुमाणसिंह, अशोक सिंह, मोहनसिंह, नरेश, अचलाराम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

READ MORE: स्थापना दिवस पर किया सम्मान
उदयपुर. उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के 67वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार सुबह सरल ब्लड बैंक में रक्तदान, सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने बताया कि 25 वर्षों की सदस्यता पूर्ण करने वाले सदस्य दिलीप सिंह बाबेल, इंदिरा चंचावत, सुनील दोशी, आजाद जैन, मदनलाल जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप कोठारी, अजेश सेठी व नरेन्द्र कुमार वालावत को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयकर आयुक्त ओपी कांठेड़ थे। कुलदीप शर्मा ने योग प्रशिक्षण दिया।