उदयपुर

चुनावी चौसर में ‘चेहरों की चमक पर चुप्पी बरकरार

poltical news त्रिकोणीय मुकाबले में राजनीतिक संगठनों ने नहीं खोले ताश के पत्ते, नामांकन को लेकर दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा
2 min read
चुनावी चौसर में 'चेहरों की चमक पर चुप्पी बरकरार
चुनावी चौसर में 'चेहरों की चमक पर चुप्पी बरकरार

उदयपुर/ कानोड़. poltical news उदयपुर जिले में त्रिकोणीय मुकाबले वाली कानोड़ नगर पालिका की चुनावी चौसर पर कांग्रेस, भाजपा के अलावा तीसरा मोर्चे पर किस्मत आजमा रही जनता सेना ने चेयरमैन के चेहरे को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी। ताश के पत्तों के पीछे छिपी गणित को लेकर उत्सुक आमजन के सवालों का जवाब देने से भी पार्टी के जिम्मेदार कतराते रहे। कमोबेश ऐसी स्थिति केवल चेयरमैन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पार्षदों के चेहरे को लेकर भी पार्टियों ने खुलासा नहीं किया है। इधर, चुनाव को लेकर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी तहसील कार्यालय (चुनावी नियंत्रण कक्ष) में सन्नाटा पसरा रहा। रिर्टनिंग अधिकारी एवं एसडीएम शैलेश सुराणा, तहसीलदार रामसिंह राव सहित प्रशासनिक लवाजमा दिन भर नामांकन भरने आने वाले लोगों की राह तकते रहे। अब चार या पांच नवम्बर को अन्तिम दिन एक साथ नामाकंन दाखिल होने की संभावनाएं बन रही हैं। इधर, निर्वाचन विभाग ने प्रकिया को लेकर पूरी तैयारी की। थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवल सहित जाप्ता कंट्रोल रूम के बाहर तैनात रहा।
दूसरी ओर बात राजनीतिक गलियारों की करें तो राजनीतिक संगठनों के जिम्मेदारों की ओर से गुपचुप बैठकों का दौर जारी रहा। कांग्रेस, भाजपा व जनता सेना के सिपहसलार मतदाताओं के बीच उनकी मुस्तैदी बताने में लगे रहे। कांग्रेस- कोठारी निवास, भाजपा- पुरोहित वाटिका तो जनता सेना उनके सुप्रीमों की अगुवाई में मंत्रणा करते रहे।

चर्चाओं में गुपचुप
चुनावी चौसर पर हर नेता उसका वजूद बनाने में जुटा है। जनता सेना में पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को मौका देने की रणनीति भारी है। भाजपा नए चेहरों की बदौलत मैदान जीतने को तैयार है। वहीं कांग्रेस की ओर से एक नए चेहरे के साथ 19 नए चेहरों को चुनावी मैदान में दमखम दिखाने का मौका दे रही है। भाजपा की कप्तानी मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा के हाथों में दिख रही है। जनता सेना पूरी ताकत के साथ सुप्रीमो रणधीरसिंह के साथ 'कदम-तालÓ करने में जुटी है। दूसरी ओर मातृ शोक के बीच गजेंद्रसिंह शक्तावत अब तक कानोड़ पालिका चुनाव को लेकर सक्रिय नहीं हो पाए हैं। poltical news लेकिन, पूरे मामले में किसी भी जिम्मेदार ने चेहरों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

Published on:
03 Nov 2019 06:00 am