
उदयपुर/ लूणदा. उदयपुर में शनिवार शाम को अचानक मौसम पलट गया। शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई लेकिन वातावरण में ठंडक घुल गई। इधर, जिले के लूणदा, कानोड़, धरियावद में शनिवार शाम को पांच बजे अचानक से बादलों ने अपना डेरा जमा लिया और अचानक से मूसलाधार बरसात शूरू हुई । बारिश करीब आधे घण्टे तक जारी रही । अचानक हुई बरसात से ग्रामीण भी अचंभित रह गए। लूणदा सहित आसपास केे क्षेेत्रों झालों का खेड़ा,अमरपुरा जागीर,धाकड़ों का खेड़ा,संग्रामपुरा,भावपुरा आदि गांवों में भी बरसात हुई।