
मुकेश हिंगड़/उदयपुर. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को उदयपुर की होटल एम्बियन्स में भारत के मन की बात,पर्यटन से जुड़े लोगों और प्रबुद्धजनों से चर्चा की। बैठक में होटल पर्यटन एवं व्यापार जगत के लोग शामिल हुए। होटल व्यवसायियों का तर्क था की होटल पर जो जीएसटी रेट एक समान रखी गई है उससे उनको नुकसान होता है क्योंकि सीजन के अनुसार होटल की रेट चेंज होती रहती है, इसके अलावा उदयपुर के पर्यटन विकास को लेकर भी जावड़ेकर के समक्ष बात रखी गई थी।
साथ ही उद्योगपतियो ने अपने उद्योगों से संबंधित जो समस्याएं आ रही है वह जावड़ेकर के समक्ष रखी। बैठक में नेता विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सहित शहर भाजपा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।