उदयपुर

नवरात्र मेले की तैयारियां

(statue being given final shape) देवी की प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप
less than 1 minute read
Sep 23, 2019
Preparations for Navratri fair
नवरात्र मेले की तैयारियां

उदयपुर.जावर माइंस. कस्बे के जावर स्टेडियम में नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर है। मेले के लिए एक माह पूर्व कमेटी का गठन कर लिया गया। मेले में लगने वाली दुकानों की रूपरेखा तैयार कर आवंटन हो चुका है। गौरतलब है कि यह आदिवासी अंचल का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। जिसमें सैकड़ों दुकानें लगती है। साथ ही मनोरंजन के लिए डोलर,चकरी, जादू का खेल आदि होते हैं। मेला आयोजन कमेटी के महासचिव भेरूङ्क्षसह ने बताया कि मेला स्थल पांडाल में लगने वाली मूर्ति को बंगाल से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं। दस फ ीट ऊंची दुर्गामाता की मूर्ति के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती माता, लक्ष्मीजी की मूर्तियों को ४ अक्टूबर छठ के दिन विधि विधान से विराजित किया जाएगा व इसी के साथ मेला आरम्भ होगा। इसके अलावा नौ दिन तक नवचण्डी पाठ, यज्ञ आदि होंगे।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की बैठक में दशहरा मनाने पर चर्चा
धरियावद. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की बैठक रविवार दोपहर शिकारवाड़ी स्थित महासभा के सभा भवन में संरक्षक भानुप्रतापसिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान अध्यक्ष दिग्विजयसिंह राणावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दशहरा पर्व को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही पर्व पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद थे।

Published on:
23 Sept 2019 02:05 am