उदयपुर

राजस्थान के किसानों की आय दोगुनी करने का प्रस्ताव तैयार, तीन को दिल्ली में लगेगी मुहर

प्रदेश के किसानों आय को दोगुना कैसे की जाए, इसके लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने एक रोडमेप तैयार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2017, 8:46 AM IST
farmers income

उदयपुर। प्रदेश के किसानों आय को दोगुना कैसे की जाए, इसके लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने एक रोडमेप तैयार किया है। इस पर अंतिम मुहर देश के ख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन 3 नवंबर को दिल्ली में लगाएंगे।

राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कमेटी का गठन किया गय है। कमेटी की उदयपुर में हुई बैठक में किसानों की आय 2022 तक दो गुना करने के लिए राज्य की 11 सूत्री प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली में 3 नवंबर को स्वामीनाथ की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद स्वामीनाथ इन प्रस्तावों पर मुहर लगाएंगे।

प्रस्ताव की प्रमुख बातें
सूक्ष्म सिंचाई और जल संसाधन संरक्षण को बढ़ावा।
पंचायत स्तर पर चरागाह विकास, पशु नस्ल और आहार सुधार, ऊंट व बकरी पालन पर जोर।
डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा और जयपुर में जैविक खेती और कृषि पर्यटन को बढ़ावा।
स्थानीय बीज बैंक की स्थापना, बीज उत्पादन सप्लाई चैन का विकास।
फसल बीमा और पशु बीमा पर जोर।

Updated on:
1 Nov 2017, 8:46 AM IST
Published on: