उदयपुर

राजस्थान चुनाव 2018 : राहुल गांधी का वसुंधरा पर बड़ा हमला, ललित मोदी से बता द‍िया ये नाता…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Dec 04, 2018
rahul gandhi
राजस्थान चुनाव 2018 : वसुंधरा पर राहुल का बड़ा हमला, बोले ललित मोदी ने 10 करोड़़ रुपए बेटे के बैंक अकाउंट में डालेे

सलूंबर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्‍यमंत्री वसुुंधरा राजे पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि ललित मोदी ने 10 करोड़़ रुपए वसुंधरा जी के बेटे के बैंक अकाउंट में डालेे। नीरव मोदी 35000 करोड रुपए ले गया जितना पैसा 1 साल मनरेगा में लगता है उतना पैसा नीरव मोदी ले गया। नरेंद्र मोदी ने 30000 करोड़ का फ्री गिफ्ट तोहफा अनिल अंबानी की गोद में डाला। इस सरकार का अच्छे दिन आएंगे ये नारा था लेकिन अब नया नारा है चौकीदार चौकीदार चोर है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अपने हर भाषण की शुरुआत में भारत माता की जय बोलते हैं, अब ये भारत माता है क्‍या। भारत माता हिंदुस्‍तान के किसान हैं, उनकी पीठ पर जो पसीना है, उनकी जो आशाएं हैं वो भारत माता है। ये माताएं और बहनेंं जो रोज सुबह उठकर काम करने जाती हैं, वे भारत माता हैं। ‍हिंदुस्‍तान का युवा अपने देश से कुछ नहीं मांगता, कोई फ्री ‍गिफ्ट नहीं मांगता है वो ‍सिर्फ रोजगार मांगता है, वो भारत माता है। मजदूर जो इमारतें बनाता है, हाईवे बनाता है, सडक़ें बनाता है, वो भारत माता हैं, ये सब के सब लोग और विचार भारत माता हैं।

राहुल बोले, मैंने प्रधानमंत्री से बोला, आप भारत माता की जय तो करते हो लेकिन काम अनिल अंबानी का करते हो,भारत माता का काम क्‍यों नहीं करते, हिंदुस्‍तान के किसानों का काम क्‍यों नहीं करते? आपने साढ़े तीन करोड़ लाख रुपए 3 लोगों के माफ करे लेकिन हिंदुस्‍तान, राजस्‍थान व उदयपुर के एक भी ‍किसान का पैसा माफ नहीं किया। क्‍या ये किसान भारत माता नहीं हैं? उसने क्‍या गलती की आप उसे एक मिनट नहीं दे पा रहे हो? हिंदुस्‍तान का किसान त्रस्‍त है और उसे रास्‍ता नहीं मिल रहा है। उनसे जाकर कहो कि हमारा पैसा भी माफ करें। उसके बाद मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान के ‍किसानों ने भी भेजा मैं वहां गया। जो खुद अपने प्‍लेन में उड़ते हैं, आपनेे उनका पैसा माफ किया। वो इलाज कराने अमरीका जाते हैं, सबसे बेहतर कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ातेे हैं, आपने उनका साढ़े तीन करोड़ लाख रुपए का कर्जा माफ किया और अब 12 लाख करोड़ जो बचा है वो भी माफ करने जा रहे हो लेकिन भारत माता की एक और आवाज ‍किसानों की आवाज उसे भी आप सुनो। राजस्‍थान से मैं किसान की आवाज सुनाना चाहता हूं, ‍हिंदुस्‍तान के किसान का दर्द सुनाना चाहता हूं। कांग्रेस सरकार में आएगी और उसके बाद 10 दिन गिन लेना औैर आपका ऋण माफ कर देगी।

Published on:
04 Dec 2018 08:58 pm