उदयपुर

भविष्य का व्यस्त स्टेशन बनेगा उमरड़ा, विकसित होंगी कई सुविधाएं

Apr 11, 2026
Feature image
उमरड़ा स्टेशन 

उदयपुर. शहर से दस किलोमीटर दूर मौजूद उमरड़ा भविष्य में महत्वपूर्ण स्टेशन होगा। यह उदयपुर का सैटेलाइट स्टेशन होने के साथ ही यहां सिटी रेलवे स्टेशन के मैकेनिकल वर्क को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसके तहत रेलवे बोर्ड ने पहले चरण के कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी है। ऐसे में आने वाले समय में उमरड़ा स्टेशन पर तेजी से काम होगा। इस योजना के पूरा होने के बाद उमरड़ा स्टेशन क्षेत्रीय रेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण हब बनकर उभरेगा।

जानकारी के अनुसार भविष्य में सिटी रेलवे स्टेशन से यात्री रेलगाडि़याें की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसको देखते हुए रेलवे ने उमरड़ा स्टेशन पर मैकेनिकल काम को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्तमान में उमरड़ा क्षेत्र में भूमि अवाप्ति हो रही है। जल्द ही अवार्ड सेंक्शन होगा और लैंड पजेशन में आ जाएगी। इधर रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पर होने वाले पहले चरण के काम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही रेलवे के अधिकारियों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले दो से तीन माह में सभी प्रक्रिया पूरी होने के साथ उमरड़ा स्टेशन पर कार्य शुरू हो जाएंगे।--------

सिटी स्टेशन पर बढ़ेगी स्पेसवर्तमान में सिटी रेलवे स्टेशन पर हो रहे मैकेनिकल कार्य को भविष्य में उमरड़ा में शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों के क्वार्टर भी वहीं शिफ्ट होंगे। ऐसे में सिटी रेलवे स्टेशन पर स्पेश मिलेगा और यात्री रेलगाडि़यों के विस्तार के लिए ट्रैक बनाए जा सकेंगे।

--------दो साल में पूरा होगा काम

उमरड़ा स्टेशन पर होने वाल काम 200 करोड़ से ऊपर का होगा। अभी भविष्य को देखते हुए भूमि अवाप्त की जा रही है। इसमें आधी भूमि पर ही पहले चरण का काम होगा। यह काम शुरू होने के बाद दो साल में पूरा होगा।यहां पिट लाइन, स्पर लाइन, फुट ओवर ब्रिज सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

-------ये कार्य होंगेयोजना में ट्रेनों के रखरखाव, संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए हैं। इसके तहत 650-650 मीटर लंबाई की दो पिट लाइनें, शेड और तीन-स्तरीय कैटवॉक विकसित किए जाएंगे, इससे रखरखाव कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके। इसके अलावा 400 मीटर और 432.05 मीटर लंबाई की दो स्पर लाइनें, 933.15 मीटर क्षमता वाली दो स्टेबलिंग लाइनें और 120×20 मीटर का आधुनिक सिक लाइन शेड (ईओटी सुविधा सहित) बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए 2200 रनिंग मीटर लंबी बाउंड्री वॉल, लाइन नंबर 13 का विकास और 1157.36 मीटर लंबी व्हील लेंथ लाइन भी तैयार की जाएगी। साथ ही 7 छोटे पुलों का विस्तार और 702.45 मीटर लंबा शंटिंग नेक बनाया जाएगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए 90×10 मीटर का भवन और 1569 वर्ग मीटर में पाथवे विकसित किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा।

-------यात्री सुविधाएं

- 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज- सुरक्षित आवाजाही के लिए पाथवे (1569 वर्ग मीटर)

- बेहतर ट्रैक और ब्रिज विस्तार से सुरक्षित सफर- स्टेबलिंग लाइन से ट्रेनों की उपलब्धता में सुधार

- स्टेशन परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल--------

Updated on:
11 Apr 2026 07:39 pm
Published on:
11 Apr 2026 07:39 pm