उदयपुर

उदयपुर की इस कृषि उपज मंडी में बारिश से भीगा खुले में पड़ा अनाज, पत्रिका ने पहले कई बार चेताया

किसानोंं के अरमानों पर फिरा पानी, प्राकृतिक आपदाओं से भीगे अनाज की अब सुध लेने पहुंचे अधिकारी
less than 1 minute read
May 12, 2019
wheat
पूर्व पार्षद के मकान में चोरी, नकदी व सामान ले गए, कार का सायरन बजने से हुई जाग

हेमन्त गगन आमेटा/वल्लभनगर. कृषि उपज मण्डी वल्लभनगर में तेज आंधी तूफान और बरसात के कारण किसानों के अरमानों पर पानी फिरते हुए करीबन 300 क्विंटल बिना क्रय किया हुआ खुले में पडा अनाज भीग गया। इससे वल्लभनगर क्षेत्र के कई किसानों को मयूस होना पड़़ गया। वल्लभनगर क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ बरसात होने और मंडी में पूरा बंदोबस्त नही होने के कारण बाहर खुले में पड़ा हुआ गेहूंं भीग गया। इस दौरान किसानों ने तिरपाल ढक कर गेहूं को बचाने के लिए प्रयास किये लेकिन तेज आंधी तूफान के साथ सब हवा हो गए और किसानोंं का खुले में पड़़ा़ सारा गेहूंं बरसात में भीग गया। किसानोंं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भीगे हुए चमक विहीन गेहूंं की खरीद समर्थन मूल्य पर करने की घोषणा के बाद कृषि मंडी में अनाज लेकर आए लेकिन यहां आगे से निर्देश नही होने के चलते गेहूंं की खरीद नही की गई । इसमें अगर पहले ही अनाज की खरीद कर ली जाती तो यह समस्या दुबारा नहींं आती।

Published on:
12 May 2019 07:12 pm