उदयपुर

झाड़ोल: टिकट को लेकर ये बाबूलाल किस्मती रहे, फिर कूदे मैदान में…

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 6:51 PM IST
jhadol
झाड़ोल: टिकट को लेकर ये बाबूलाल किस्मती रहे, फिर कूदे मैदान में...

मदनसिंह राणावत/झाड़ोल. गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का कोटड़ा-झाड़ोल क्षेत्र में सबसे खास कोई है तो वह नाम है बाबूलाल खराड़ी। कटारिया ने इनको विधानसभा चुनाव में पहले भी टिकट दिलाकर विधायक बनाया, गत चुनाव में हार गए थे। अब कटारिया और संघ के जोर से फिर इनको टिकट मिला है। सरल स्वभावी बाबूलाल के टिकट के बाद उनकी टीम चुनाव के लिए पहले ही सक्रिय हो थी, मेवाड़ में 2013 के चुनाव में कांग्रेस की मेवाड़ में जब सफाई हुई तब उदयपुर जिले की आठ में से झाड़ोल विधानसभा ही एक मात्र थी जहां पर कांग्रेस के हीरालाल दरांगी जीते और ये ही बाबूलाल खराड़ी हार गए थे। बाबूलाल और उनकी भाजपा टीम अब इस चुनाव को लेकर पहले ही मेहनत कर चुके है और अब सबको कह दिया है कि रात-दिन लग जाए, अब सोने का समय नहीं है, वैसे कांग्रेस भी वहां सक्रिय है। जब ये विधायक रहे तब क्षेत्र का विकास उतना नहीं करवा पाए थे लेकिन अब वे मोदी व वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों को लेकर मैदान में है।

गौरव यात्रा में ही इशारा था
रात को जैसे ही टिकट की घोषणा हुई तो खुशी की लहर कार्यकर्ताओं में दौड़ गई थी लेकिन बाबूलाल खराड़ी को तो मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान ही इशारा हो गया था। खराड़ी पहले चुनाव हार गए थे लेकिन पार्टी ने फिर मौका दिया है, साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करने का लाभ पार्टी ने फिर दिया है।

Published on: