30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में 18 हजार 631 से अधिक दिव्यांग मतदाता, सबसे ज्यादा फुलेरा में 3319
Play video

जयपुर में 18 हजार 631 से अधिक दिव्यांग मतदाता, सबसे ज्यादा फुलेरा में 3319

- तीन दिन मतदान केंद्रों पर दिव्यांग सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे ऑब्जर्वर - भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के जिला कलक्टर अमृत त्रिपाठी को किया नियुक्त - जयपुर में 18 हजार 631 से अधिक दिव्यांग मतदाता, सबसे ज्यादा फुलेरा में 3319 - सबसे कम कोटपूतली में 206 है दिव्यांग मतदाता
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Surendra Kumar Samaria

•

Updated: 13 Nov 2018, 6:45 PM IST

दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी कोशिश कर रहा हैं। इस बार आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों को विशेष प्रयास के निर्देश जारी किए हैं। इसी में जयपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर दिव्यांगों की गणना के बाद उनकी सुविधाओं के लिए बार-बार अधिकारी चर्चा कर रहे हैं। वहीं, केंद्रों पर सुविधा निरीक्षण के लिए दिव्यांग मतदाताओं की सुगम पहुंच और जिला प्रशासन की ओर से प्रयासों की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के जिला कलक्टर अमृत त्रिपाठी को ऑब्जर्वर बुधवार 14 नवंबर को जयपुर में होंगे। वे जिला कलक्ट्रेट में ब्रीफिंग करने के बाद 16 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्रों, वोटर फैसिलिटी सेंटरों और बूथों का निरीक्षण करेंगे।

 

– अन्य जिलों में कर्नाटक और बिहार से

जयपुर के अलावा अन्य जिलों के लिए भी निर्वाचन आयोग ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें कर्नाटक से जिला उत्तर कन्नड़ से जिला कलक्टर एस.एस. नकुल और बिहार सरकार के सचिव संजय अग्रवाल भी निरीक्षण पर रहेंगे।

 

– स्वीप के जरिए जागरूकता

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में हर विधानसभा में दिव्यांग मतदाता के नाम और नंबर एकत्रित हो रहे हैं। इसके बाद हर दिव्यांग मतदाता से संपर्क कर उन्हें मतदान केंद्रों तक लाया जाएगा।

 

दिव्यांगों की विधानसभा वार सूची

चाकसू- 1176
बगरू- 1378

हवामहल- 445
जमवारामगढ़- 688

आमेर- 1430
मालवीय नगर- 418

फुलेरा- 3319
सांगानेर- 348

बस्सी- 1793
चौमूं- 1171

किशनपोल- 253
मालवीय नगर- 419

शाहपुरा- 347
सिविल लाइंस- 251

विराटनगर- 1763
आदर्श नगर- 290

दूदू- 2517
कोटपूतली- 206

विद्याधर नगर- 419

झोटवाड़ा-…….

————–

‘दिव्यांगों के लिए केंद्रों पर रैम्प, व्हीलचेयर सुविधा होगी। वाहनों से मतदान केंद्रों तक लाने की योजना चल रही हैं। साथ ही स्वीप गतिविधियों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। दिव्यांगों के मोबाइल नंबरों पर भी मतदान जागरूकता के मैसेज देने की योजना है।Ó- आलोक रंजन, सीईओ, जिला परिषद जयपुर