उदयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहाड़ी इलाकों में दौड़ेंगी लग्जरी गाडिय़ां…

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
Feature image

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के घाट सेक्शन व घुमावदार सडक़ों पर इस बार सामान्य गाडिय़ों का दम फूल जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने इस बार चुनाव में अधिकतर लग्जरी गाडिय़ों को अधिग्रहण किया जिससे मतदान दलों व पर्यवेक्षकों को समय पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो। बड़ी गाडिय़ों में अच्छी कंडीशन वाली बस व मिनी बसों का ही चयन किया गया है। अब तक 1000 गाडिय़ों का अधिग्रहण किया। साथ ही 600 सरकारी गाडिय़ां भी आठों विधानसभा क्षेत्र में दौड़ेंगी।

गाडिय़ों के चालक को मतदान केन्द्र पर पहुंचने से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही टाइमिंग तय की गई। मतदान के दिन निर्धारित समय पर सभी गाडिय़ों को पहुंचना होगा। विलम्ब से आने वाली गाडिय़ों को वाजिब कारण बताने होंगे। मनमर्जी से विलम्ब होने या लापरवाही करने पर गाड़ी का परमिट व चालक का लाइसेंस निरस्त के साथ ही उसके विरुद्ध अलग से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

Updated on:
23 Nov 2018 02:29 pm
Published on:
23 Nov 2018 02:29 pm
Also Read
View All
BJP leader Blackmailing Case: राजस्थान के ‘उदयपुर फाइल्स’ केस के आरोपी को 7 महीने बाद ज़मानत, जानें भाजपा नेत्री ने क्या लगाए थे संगीन आरोप? 

Rajasthan Jail News : ये तो हद ही हो गई! ‘हाई सिक्योरिटी’ सेंट्रल जेल की बैरक से मिले टीवी-इंडक्शन-मोबाइल, जानें सबसे बड़ा ‘खुलासा’

उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा

उदयपुर में मेयर की रेस… संगठन से लेकर सामाजिक समीकरण तक साधने की तैयारी

Vijayraj Kumari Ji Mewar : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए हज़ारों लोग