उदयपुर

उदयपुर में यहां खनकेंगे डांडिया…दो दिन खूब मचेगी धमाल

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
patrika dandiya festival,
patrika dandiya festival,

मधुलिका सिंह/उदयपुर. नवरात्र में भव्य डांडिया महोत्सव में डांडिया खनकाने के लिए तैयार हो जाइए। शहरवासी इस महोत्सव में जी भरकर मस्ती-धमाल मचा सकेंगे। राजस्थान पत्रिका-पान बहार डांडिया महोत्सव का शुभारंभ न्यू भूपालपुरा, 80 फीट रोड स्थित ऑर्बिट रिजॉर्ट में 15 अक्टूबर को शाम 7.15 बजे होगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 16 अक्टूबर को भी शहरवासी गरबा व डांडिया का लुत्फ उठा सकेंगे।

फ्यूजन पर थिरकेंगे कदम

डांडिया महोत्सव का मुख्य आकर्षण गुजरात के पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड फ्यूजन पर शानदार प्रस्तुतियां रहेंगी। इस दौरान शहरवासियों को गुजराती-राजस्थानी फ्यूजन म्यूजिक के साथ गुजराती-बॉलीवुड फ्यूजन म्यूजिक पर भी डांडिया खनकाने का चांस मिलेगा।

प्रतिभागी पाएंगे पुरस्कार

दो दिन तक चलने वाले इस भव्य डांडिया महोत्सव में कुछ लोग ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ डांडिया खनकाते दिखेंगे, तो कुछ कैजुअल और मॉडर्न ड्रेसअप में अपना टैलेंट बिखेरते नजर आएंगे। डांडिया महोत्सव में आकर्षक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसमें बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट कपल डांसर के पुरस्कार प्रत्येक दिन दिए जाएंगे।

ये होंगे कार्यक्रम प्रायोजक

पान बहार डांडिया महोत्सव-2018 के सह प्रायोजकों में हीतावाला कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ हैं। वहीं, अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व नीलकंठ फर्टिलिटी का सहयोग है। डांडिया महोत्सव के टिकट बुक माय शो पर भी उपलब्ध हैं। रेडियो पार्टनर 95 एफएम तडक़ा है। अधिक जानकारी के लिए 9828392600, 9829023392

Updated on:
09 Oct 2018 07:45 pm
Published on:
09 Oct 2018 07:45 pm