4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : शारदीय नवरात्र को लेकर सज गए माता के दरबार, गरबा पांडालों में छाई रौनक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
navratri 2018

शारदीय नवरात्री को लेकर सज गए माता के दरबार, गरबा पांडालों में छाई रौनक

हेमन्त आमेटा/ भटेवर. .भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गांवों एवं कस्‍बों में शारदीय नवरात्र को लेकर मातारानी के दरबार सज गए हैंं तो गरबा पांडालों में आकर्षक सजावट से रौनक छाने लग गई है। भटेवर कस्‍बे में बुधवार को विभिन्न शक्तिपीठोंं पर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना एवं ज्वारे बोने के साथ नो दिवसीय नवरात्र महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी। इस महोत्सव को लेकर भटेवर में चामुंडा माता, कालिका माता, मेघा माता, अम्बा माता सहित विभिन्न शक्तिपीठोंं पर सजावट की गई है। इस महोत्सव में नाैै दिनों तक गुजराती गीतों पर गरबा का आयोजन होगा एवं गरबा नृत्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमेंं कसबे के युवा सहित महिला-पुरुष पारम्परिक परिधानों में सज धज कर भाग लेंगे। भटेवर सहित आस पास के गांवोंं में नवरात्र को लेकर गरबा पांडालों में मातारानी की प्रतिमा की स्थापना कर गरबा की शुरुआत होगी। इधर वल्लभनगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता के मंदिर पर नवरात्र के उपलक्ष में मंदिर पर सजावट की गई है। मंदिर मंडल के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मंदिर के मुख्य उपासक की मौजूदगी में विद्वान पंडितोंं के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना होगी। कृष्णा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में विशेष आयोजन होंगे। जिसमेंं कबूतर चौक में करीब 20 फिट ऊपर पंडाल बनाकर माता जी की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी वहींं चौक में गरबा का आयोजन किया जाएगा।