उदयपुर

कांग्रेस के इस संगठन की जंबो कार्यकारिणी, सबको साधा

बनाए 13 महासचिव, 14 सचिव व 7 सह सचिव बनाए

less than 1 minute read
Apr 13, 2022
congress

मुकेश हिंगड़

कांग्रेस में एक तरफ से तो अभी जिला संगठन सुस्त पड़े हुए है लेकिन कांग्रेस के एक अग्रिम संगठन की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सबको साधा गया। जंबो कार्यकारिणी में कोई नाराज नहीं हो इसलिए सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सबको साधा गया है।

अखिल भारतीय सेवादल congress seva dal की उदयपुर शहर जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसमें चार उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 14 सचिव, 2 प्रशिक्षक एवं 7 सह सचिव लगाए है। इसके अलावा अन्य नियुक्तियां भी की गई है। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की अनुशंसा पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा व उदयपुर शहर सेवादल प्रभारी की अनुशंसा पर कार्यकारिणी घोषित की गई है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुनील नलवाया, लाल सिंह देवड़ा, बाबूलाल वागेला, सत्यनारायण टांक, महासचिव शेर सिंह राठौड़, नीलेश दवे, दीपक यादव, सोहन सिंह सिसोदिया, चमन सिंह, शब्बीर हुसैन बोहरा, कालू भाई सरदार, असलम खान, सुंदरलाल वसीटा, सुरेश सोलंकी, हितेश साहू, नवरंग सिंह गुहिल व महेन्द्र सिंह को बनाया गया। सचिव हेमेन्द्र दायमा, कुलदीप सिंह राव, मांगीलाल मेघवाल, अशरफ खान, पवन कुमार, राहुल परमार, आरेख भटनागर, प्रकाश वैष्णव, फारूक कुरैशी, प्रफुल्ल श्रीमाल, दीपक सोनी, बालू सालवी, सुरेश औदिच्य व जय चौधरी को बनाया।

कोषाध्यक्ष प्रशांत नागर, प्रशिक्षक पंकज पोखरना व राकेश जैन, सह सचिव विकास सोनी, मुकेश तलदार, आजम खान, राजेश मेहता, कमलेश नागदा, गजेन्द्र कुमावत, ऋषि सिकलीगर को बनाया। प्रचार-प्रसार का जिम्मा एमपी पंवार, आईटी में चिराग शर्मा व गौरव पोरवाल को दिया। इसी प्रकार ब्लॉक ए में भरत औदिच्य, बी में मजिद खान, सी में प्रवीण मेनारिया व ब्लॉक डी में विशाल दिग्गपाल को अध्यक्ष बनाया।

Must Read.....

Published on:
13 Apr 2022 08:33 am