उदयपुर

Winter Holidays : राजस्थान में शीतकालीन अवकाश अभी तय नहीं, असमंजस में शिक्षक व छात्र

Winter Holidays : राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कब से होगा ? इसको लेकर शिक्षक व छात्र असमंजस में हैं। अब तक शीतकालीन अवकाश की डेट घोषित नहीं की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2024, 6:22 PM IST
Rajasthan School Winter Holidays Date not decided Teachers and Students Confused

Winter Holidays : राजस्थान में शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें बदलकर और अब तक शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित ना कर असमंजस पैदा कर दिया है। शिविरा पंचांग के अनुसार शीतकालीन अवकाश प्रतिवर्ष 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहता है किंतु इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार उक्त तिथियों में फेरबदल के संकेत दिए गए है, जिससे अभिभावक और छात्र असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, अर्धवाषिक परीक्षा की नई तारीखें 14 से 24 दिसंबर तय हुई है, लेकिन शीतकालीन अवकाश पर अभी स्पष्ट आदेश नहीं आया है। इससे छुट्टियों की योजना अधर में लटकी हुई है।

25 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं छुट्टियां

शिक्षक संगठन भी शीतकालीन अवकाश को लेकर स्पष्टता की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले ही कह चुके हैं कि शीतकालीन अवकाश ठंड के हिसाब से तय होगा। लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे असमंजस बढ़ गया है। अगर 24 दिसंबर तक परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं, तो 25 दिसंबर से छुट्टियां शुरू हो सकती है।

विभाग आदेश प्रसारित करे

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के वरिष्ठ प्रदेश सलाहकार यशवंत पांडे ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि शिविरा पंचांग के अनुसार उक्त अवकाश दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही हो या विभाग द्वारा आदेश प्रसारित किए जाएं, ताकि अभिभावक व शिक्षक पूर्व योजना अनुसार कार्यक्रम में बदलाव कर सकें।

Updated on:
7 Dec 2024, 6:22 PM IST
Published on: