उदयपुर

IMD Weather Forecast: 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

IMD Weather Forecast Rajasthan : मौसम विभाग का राजस्थान में बारिश को लेकर ताजा अपडेट आया है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर राजस्थान में 16 जुलाई से फिर भारी बारिश का दौर शुरु होगा जो 19 जुलाई तक चलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2023, 6:31 PM IST
rajasthan_weather.jpg

Imd weather forecast Rajasthan : मौसम विभाग का राजस्थान में बारिश को लेकर ताजा अपडेट आया है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर राजस्थान में 16 जुलाई से फिर भारी बारिश का दौर शुरु होगा जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुछ जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गुरुवार को भीलवाड़ा और झालावाड़ में बारिश हुई है। राजसमंद के नंदसमंद बांध से पानी की आवक के चलते राशमी उपखंड के मातृकुंडिया बांध लबालब हो गया है। बांध का जलस्तर 22.50 फीट होने पर गुरूवार दोपहर 12.15 बजे मातृकुंडिया बांध के दो गेट 10,10 सेमी तक खोले गए। बांध का पानी बनास नदी के साथ ही मेजा फीडर में छोड़ा गया।

आगे क्या
मौसम केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई से एक और नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर 19 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान में प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 18 जुलाई को छह जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को भी उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी।

यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई को भरतपुर और धौलपुर 17 जुलाई को बारां और झालावाड़ भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर,प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में अतिभारी बारिश और जयपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई की बात करें तो सिरोही में अतिभारी व बारां, बूंदी,झालावाड़,कोटा और बाड़मेर में भारी बारिश हो सकती है।

Published on: