उदयपुर

video: रेस्टॉरेंट मालिक को दुकान में आए कांस्टेबल पर ऐसा गुस्‍सा आया कि फेंकी सब्जी, झुलसा कांस्टेबल..वीडियो हुआ वायरल

रेस्‍टोरेंट मालिक ने कांस्‍टेबल के मुंह पर फेंकी गर्म सब्‍जी
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 9:07 AM IST
udaipur police

उदयपुर . शहर में चालान तामील कराने गए पुलिसकर्मी पर रेस्टॉरेंट मालिक ने गरम सब्जी फेंक दी जिससे कांस्टेबल झुलस गया। झुलसी हालत में इस कांस्टेबल को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गर्म सब्जी कांस्टेबल के मुंह पर फेंकी गई थी।

इसके बाद सुखेर थाना पुलिस ने रेस्टाेरेंट पर जाब्ता भेजकर आरोपी पति-पत्नी को थाने ले जाना चाहा तो दोनों ने हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों बमुश्किल उसे कब्जे में करकर जीप में डाल थाने लेे गए। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि सेलिब्रेशन मॉल के समीप राधे रसाई नाम से रेस्टॉरेंट मे यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

घूस के आरोपी जेईएन व हेल्पर को भेजा जेल

उदयपुर. किसान से घूस लेते गिरफ्तार आरोपित कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी हेल्पर को न्यायालय ने जेल भेज दिया। आरोपित जेईएन के यहां रातभर चली कार्रवाई में ब्यूरो को कुल 8 लाख 17 हजार 600 रुपए मिले। ब्यूरो ने राशि जब्त की, अब वे जेईएन के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का अलग से मामला दर्ज करने के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेजेंगे। जांच के बाद ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि कैलाश गौतम फरवरी में विवाह है वह गरीब व किसानों से रिश्वत लेकर पैसा इकटठा कर रहा था। ब्यूरो की संभागीय इंटेलिजेंस यूनिट के उपाधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता गणेशनगर, जयपुर निवासी कनिष्ठ अभियंता कैलाश पुत्र सालिगराम गौतम एवं तकनीकी हेल्पर झल्लारा निवासी तकनीकी हेल्पर नाथ पुत्र भीमजी पटेल को सीपुर, झल्लारा निवासी किसान डेंगाजी पटेल से 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने किसान से यह राशि खेत पर डीपी एवं तार की नई लाइन बिछाने के एवज में मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद ब्यूरो ने जेईएन के सलूम्बर स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली, जहां दूसरे दिन कार्रवाई पूरी हो पाई। तलाशी में ब्यूरो को वहां से गद्दे के नीचे, तकिये में एवं अलमारी में पुराने जूतों के अंदर छिपा करीब 8.17 लाख रुपए मिले थे।

Updated on:
21 Nov 2017, 9:07 AM IST
Published on: