30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की सुबहें कोहरे के आगोश में तो शामें सर्द हवाओं में लिपटीं, देखें तस्वीरें

सात दिन में छह डिग्री गिरा उदयपुर का तापमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Pramod Kumar Soni

•

Updated: 20 Nov 2017, 4:54 PM IST

fog in udaipur

नवम्बर शुरू होने के साथ ही सर्दी की धमक शुरू हो गई थी, लेकिन कुछ दिन से यकायक सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। सुबह कोहरे में लिपटी रहती है।

fog in udaipur

रविवार को पहले के दिनों के मुकाबले तापमान कम दर्ज किया गया। दोपहर बाद चली ठण्डी हवाओं ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया, लोगों ने शाम को सर्द का आनन्द लिया।

fog in udaipur

मौसम वेबसाइट के अनुसार 1 नवम्बर अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस थ, जो रविवार को अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस बताया गया।

tourists at fatehsagar

कम होते तापमान ने पर्यटक स्थलों पर देर शाम पर पर्यटकों कम हो गए है। फतहसागर पर भी देर शाम तक पर्यटकों का ठहरना कम हो गया है। साथ ही शहर में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी तेज हो गई है।

baby

अभी सर्दी भले ही शुरू हुइ है लेकिन नन्‍हे मुन्‍नों का विशेष ध्‍यान रखा जाने लगा है। मौसम को देखते हुए गर्म ऊनी कपड़ों में और टोपों में ही उन्‍हें बाहर निकाला जाता है।

fog in udaipur

पिछोला झील किनारे गणगौर घाट पर सर्द शाम का आनंद लेते लोग।

tourists in udaipur

उदयपुर घूमने आने वाले पर्यटक भी सर्दी से बचाव करते नजर आने लगे हैं। मोटरबाइक पर निकले ये विदेशी पर्यटक सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़़े़े व ग्‍लव्‍स पहने नजर आए।

tibeti market in udaipur

इधर, तिब्‍बती मार्केट में खरीद बढ़़ गई है। लोग सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों की खूब खरीद कर रहे हैं।