उदयपुर

कार और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े

खेरवाड़ा उपखण्ड के नेशनल हाईवे 48 पर गुरुवार रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल व कार में भिड़ंत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2023, 4:36 PM IST
3_2.jpg

उदयपुर। खेरवाड़ा उपखण्ड के नेशनल हाईवे 48 पर गुरुवार रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल व कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। टक्कर के बाद बाइक में आ लग गई।

भिड़ंत की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खेरवाड़ा पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसे में आशीष (17) पुत्र सूरजमल खराड़ी निवासी भोमटावाड़ा, पीएस पाटिया व अमील (17) पुत्र विक्टर गमेती निवासी मेघवाल बस्ती कनबई पीएस पाटिया की मौत हो गई।

शवों को खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया।

Published on: