उदयपुर

आजादी के बाद पहली बार राजपुरा से नोकली तक सरपट होगी सड़क

road contruction 50 लाख की लागत से होगा नया निर्माण
less than 1 minute read
आजादी के बाद पहली बार राजपुरा से नोकली तक सरपट होगी सड़क
आजादी के बाद पहली बार राजपुरा से नोकली तक सरपट होगी सड़क

उदयपुर/ झल्लारा. road contruction आजादी के बाद से सरपट सड़क का सपना संजोए बैठे ग्रामीणों को एक सरकारी आदेश ने राहत दी है। उबड़-खाबड़ मार्ग से जूझती इन ग्रामीण जिंदगियों को अब राजपुरा से नोकली के बीच तक डामरीकृत सड़क नसीब होगी। इसके लिए सरकारी स्तर पर 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। राजपुरा से नोकली के बीच प्रस्तावित सड़क कार्य का सोमवार को पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लसाडिय़ा-झल्लारा अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह, जिला परिषद सदस्य सुशीला कुंवर, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, पूर्व उपजिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पण्ड्या, सेवानिवृत्त थानाधिकारी व लेम्पस अध्यक्ष भंवरसिंह चूण्डावत, ग्राम सहायक रोजगार सुरेश पण्ड्या, सरपंच भगवती लाल मीणा, सहायक अभियंता मणिलाल मेघवाल व नगर अध्यक्ष रोहित भट्ट ने शिलान्यास किया। अमलोदा में सीसी रोड व समोड़ा में सामुदायिक भवन का शुभारंभसलूम्बर उपखण्ड के अमलोदा गांव में करीब 14 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड सहित समोड़ा गांव में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी पूर्व सांसद मीणा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जुटे ग्रामीणों ने मौके पर पूर्व सांसद के समक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, गांव की सरकारी स्कूल को क्रमोन्नत करने, खोलड़ी से बड़ी विरवा के बीच सड़क मरम्मत कराने सहित अन्य मांगें रखी। मीणा ने सरकार के माध्यम से सभी कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
बिंदोली निकाल, जताया आभार
इधर, प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही हुए पंचायत पुनर्गठन के बीच अमलोदा से समोड़ा को अलग कर नई ग्राम पंचायत घोषित करने के फैसले से खुश ग्रामीणों ने सोमवार को पूर्व सांसद मीणा के समर्थन में बिंदौली निकाली। प्रमुख मार्गों पर निकाली गई बिंदोली के बीच ग्रामीणों ने आतिशबाजी भी की। road contruction मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चौहान, सरपंच मीणा, लेम्पस अध्यक्ष चूण्डावत एवं अन्य मौजूद थे।

Published on:
19 Nov 2019 06:00 am