उदयपुर

स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को मिले 58 प्रमाण-पत्र

Aug 04, 2026
Rajasthan

पीपली आचार्यान. सविता इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल, नांदोली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय तथा स्थानीय संघ राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे एवं स्थानीय संघ सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ‘अनोखा’ ने स्काउट, गाइड, कब एवं बुलबुल वर्ग के प्रतिभागियों को उत्कृष्ट सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए कुल 58 प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर संस्था प्रधान योगेशचंद्र पूर्बिया ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के माध्यम से अनुशासन, सेवा, सहयोग एवं जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बच्चों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

फोटो कैप्शन :
स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते अतिथि।

Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am