4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

प्रदेश सह प्रभारी महेश खीची ने नाथद्वारा में ली पदाधिकारियों की बैठक
राजसमंद. आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी महेश खीची ने उदयपुर संभाग के संगठनात्मक दौरे के तहत नाथद्वारा स्थित गणेश टेकरी पर नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती, संगठनात्मक तैयारी और क्षमता के साथ लड़े जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी महेश खीची के साथ दिल्ली के करोलबाग वार्ड-84 के अध्यक्ष लक्की रोछिया भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सचिव अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पूलाल कीर, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सनाढ्य, विधानसभा संगठन महासचिव रामलाल सुथार, विधानसभा मीडिया प्रभारी नाहर सिंह, विधानसभा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह एवं जटाशंकर राव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।