4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के पहले सोमवार को ढेलाणा मंदिर में उमड़ी भीड़ महिलाओं-पुरुषों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, गूंजे बम बम भोले

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

आमेट. सावन मास के प्रथम सोमवार को ढेलाणा गांव स्थित प्राचीन भैरूनाथ एवं शंकर भगवान तथा गजानंदजी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय पुजारियों ने बताया कि सावन मास में यहां प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। सावन का पहला सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही।