उदयपुर

Silver Price Fall: 1100 से लेकर 3.5 लाख रुपए तक के शानदार दिवाली गिफ्ट्स, जानिए क्या है लोगों की पहली पसंद

चांदी के भाव में गिरावट के साथ ही लोगों का रुझान चांदी के गिफ्ट आइटम की ओर बढ़ा है। लोग ऐसे उपहार पसंद कर रहे हैं, जो लंबे समय तक यादगार बने रहें।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 4:40 PM IST
silver gift items
चांदी के गिफ्ट विकल्प. Photo- Patrika

उदयपुर। दीपावली पर अपनों को उपहार देने की परंपरा में अब बदलाव नजर आने लगा है। मिठाई, कपड़े और सजावटी सामान के साथ चांदी के उपहार लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। चांदी के भाव में गिरावट के साथ ही लोगों का रुझान चांदी के गिफ्ट आइटम की ओर बढ़ा है। अब लोग केवल चांदी के सिक्के ही नहीं, बल्कि पूजा-पाठ, घर की सजावट और सुख-समृद्धि से जुड़े आइटम भी उपहार में दे रहे हैं। लोग ऐसे उपहार पसंद कर रहे हैं, जो लंबे समय तक यादगार बने रहें।

ज्वेलरी शोरूम संचालक विशाल बाहेती ने बताया कि दीपावली पर चांदी के गिफ्ट आइटम खरीदने का चलन लगातार बढ़ रहा है। बाजार में 1100 रुपए से लेकर 3.50 लाख रुपए तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। इनमें चौकी, हाथी, फोटो फ्रेम, घड़ी, भगवान की तस्वीरें, पक्षियों के जोड़े, कैंडल स्टैंड, ट्रेन बॉक्स, लूडो और अशोक स्तंभ सहित करीब 10 हजार तरह की वैरायटी शामिल हैं।

शुभ प्रतीकों वाले उपहारों की ज्यादा मांग

चांदी के गिफ्ट. Photo- Patrika

दीपावली पर विशेष रूप से दीपक, कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, कछुआ और गणपति की आकृतियां पसंद की जा रही हैं। बॉक्स, चांदी के दीपक, हाथियों के जोड़े, चौकी और भगवान की मूर्तियों की भी अच्छी मांग है। कई लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, लक्ष्मी चरण, चांदी के कलश और सिक्के खरीद रहे हैं।

92.5 से 999 सिल्वर तक विकल्प

ज्वेलरी शोरूम संचालक डॉ. सोनू जैन के अनुसार, ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए चांदी के अलग-अलग प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां 92.5 और 999 शुद्धता वाली चांदी के साथ 1 ग्राम सिल्वर की भी विशेष वैरायटी है। अब लोग उपहार चुनते समय उसकी सुंदरता के साथ उसकी उपयोगिता और लंबे समय तक याद रहने वाली खासियत को भी महत्व दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि चांदी के गिफ्ट आइटम में तीन सौ रुपए से लेकर 30 हजार तक के आइटम हैं।

चांदी के गिफ्ट. Photo- Patrika


शादी के निमंत्रण में भी चांदी का आकर्षण

चांदी की मांग केवल दीपावली तक सीमित नहीं है। शादी-ब्याह के आयोजनों में भी चांदी के सामान को उपहार के रूप में पसंद किया जा रहा है। शादी के निमंत्रण पत्र के साथ चांदी के विशेष आइटम, ज्वैलरी बॉक्स और नवकार मंत्र जैसी वस्तुओं की मांग रहती है। व्यवसायी कैलाश सोनी ने बताया कि ग्राहकों के बजट को देखते हुए ये गिफ्ट आइटम 600 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। दीपावली पर लोग पूजा और घर की सजावट के लिए भी इन वस्तुओं को खरीद रहे हैं।

Updated on:
3 Nov 2026, 4:40 PM IST
Published on: