उदयपुर

सिक्स लेन पर एक बार फिर से जुटे व्यापारी, बोले: अंडरब्रिज न बन जाए भविष्य की बीमारी

six lane road मोड़ी रोड और भंवरासिया घाटी चौराहे पर जुटे स्थानीय लोग, चौराहे पर निर्माणाधीन डबल व्हीकल अंडरपास में गड़बडिय़ों का मामला

2 min read
सिक्स लेन पर एक बार फिर से जुटे व्यापारी, बोले: अंडरब्रिज न बन जाए भविष्य की बीमारी

उदयपुर/ भटेवर. six lane road राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिक्सलेन कार्य में मोड़ी रोड-भंवरासिया घाटी चौराहे पर निर्माणाधीन डबल व्हीलकर अंडरपास की ऊंचाई का विवाद शनिवार को एक बार फिर गहरा गया। क्षेत्र में जमा हुए व्यापारियों ने निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए धरना प्रदर्शन किया और जारी निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इससे पहले व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने एकत्र होकर कार्यस्थल पर नारेबाजी की। मण्डल अध्यक्ष रतन लाल डांगी ने बताया कि डबल व्हीकल अंडरपास की ऊंचाई को लेकर निर्माण में लगी कंपनी के प्रतिनिधि स्थानीय भोलीभाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। लोगों को धोखे में रखकर यहां रात के अंधेरे में निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। मौके पर जुटे मंडल सदस्य भैरूलाल डांगी, दुर्गाशंकर दवे, ओनार सिंह, कैलाश चौबीसा, विजय प्रजापत, किशनलाल कीर, मदनलाल कीर ने आरोप लगाए कि पूर्व में हुए विरोध के बाद कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी संतोषप्रद कार्य नहीं कराया गया। प्रदर्शन करे रहे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर समय रहते गौर नहीं किया गया तो वे आगामी दिनों में व्यापार बंद कर स्थायी तौर पर धरने पर बैठ जाएंगे।
यों बढ़ा विवाद
बता दें कि मोड़ी रोड भंवरासिया घाटी चौराहे पर यातायात का अधिक दबाव रहता है। इसे देखते हुए ही इस स्थान पर डबल व्हीकल अंडरपास की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन, प्रोजेक्ट के कायदों के बीच ब्रिज कार्य पूरा नहीं होने से लोगों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज कराई। आरोप है कि अण्डरपास पुलिया की हाइट साढ़े 21 फीट की बजाए 19 फीट रखी जा रही है। यह मार्ग मोड़ी रोड भंवरासिया घाटी से होते हुए अडिन्दा पाश्र्वनाथ एवं आगे कुराबड़ होकर जयसमंद जाता है। इससे मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि व्यवस्था सही नहीं होने पर खामियां वाहनों के दबाव के दौरान परेशानी का सबब बनेंगी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने हाई-वे ऑथिरिटी प्रबंधक सहित प्रधानमंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय, सांसद, उपखण्ड अधिकारी, वल्लभनगर सहित अन्य जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया है। six lane road बावजूद इसके समस्या का समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।

Published on:
22 Dec 2019 01:00 am
Also Read
View All