उदयपुर

रीडिंग मंथ का आगाज: जन आंदोलन के रूप में उदयपुर में 19 को मनेगा ‘डे ऑफ रीडिंग’

नीति आयोग के निर्देश पर अब शिक्षा विभाग 19 जून को डे ऑफ रीडिंग को एक जन आंदोलन के रूप में मनाएगा।
2 min read
starting of reading month
रीडिंग मंथ का आगाज: जन आंदोलन के रूप में उदयपुर में 19 को मनेगा ‘डे ऑफ रीडिंग’

उदयपुर . नीति आयोग के निर्देश पर अब शिक्षा विभाग 19 जून को डे ऑफ रीडिंग को एक जन आंदोलन के रूप में मनाएगा। इसके साथ ही रीडिंग मंथ का आगाज होगा।
यह आयोजन ऐसे लोगों तक संदेश पहुंचाने की पहल है, जो शिक्षा से दूर हैं, या जिन्हें शिक्षा की जरूरत हैं। साथ ही ऐसे 300 मिलियन ऐसे परिवार जो विभिन्न संचार माध्यमों से शिक्षा में अभिवृद्धि करने का प्रयास करते रहते हैं। माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक मूलचंद मीना ने इसे लेकर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे जन आन्दोलन के रूप में मनाया जाए।
नीति आयोग ने भेजा था सरकार को पत्र
केन्द्र सरकार के नीति आयोग ने इसे जन आंदोलन के रूप में मनाने के लिए सभी राज्यों का पत्र जारी किया है। इसे लेकर शासन उप सचिव संजयकुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं।
यह है मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक 400 मिलियन भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन की अपनी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसमें सरकार ने 2022 तक 24 क्षेत्रों में 110 मिलियन अतिरिक्त कुशल कर्मियों की बढ़ती आवश्यकता का अनुमान लगाया है।

ये है उद्देश्य
इस दिन को रीडिंग डे और इस माह को रीडिंग मंथ घोषित करने के पीछे स्पष्ट कारण ये है कि सरकार चाहती है कि लोगों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़े। केरल सरकार 19 जून को डे ऑफ रीडिंग के नाम से मनाती है। साथ ही इस सप्ताह को भी रीडिंग सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसी तर्ज पर देश भर में यह शुरुआत करने की पहल है।

READ MORE: छात्रा से होटल के कमरे में छेड़छाड़ करने वाले अधिवक्ता को कोर्ट ने भेजा 1 दिन की रिमांड पर
उदयपुर. शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर आई उदयपुर की छात्रा से होटल के कमरे में छेड़छाड़ के आरोपी अधिवक्ता एवं प्रशिक्षक को अदालत ने शुक्रवार को एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया।
उदय मंदिर थाने के उप निरीक्षक नरेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार उदयपुर के भूपालपुरा निवासी अधिवक्ता प्रवीण कोठारी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी से मौका मुआयना करने के साथ ही छात्रा के संबंध में अन्य जांच की जानी है। पुलिस को अंदेशा है कि उसके पास छात्रा से जुड़ी कोई वस्तु या सामग्री हो सकती है, जिसे बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

Published on:
17 Jun 2018 06:26 pm