अमेठी

शर्मनाक घटना: राजस्थान में भूख से किशोरी और उसके दो भाइयों की मौत!

पड़ावलीकलां पंचायत के मादड़ी गांव में बीते तीन दिन में किशोरी और उसके दो भाइयों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Sep 04, 2016
Feature image

पड़ावलीकलां पंचायत के मादड़ी गांव में बीते तीन दिन में किशोरी और उसके दो भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार को दो महीने से राशन नहीं मिला था, जबकि अधिकारियों ने कहा कि नाले के दूषित पानी के कारण बच्चे बीमार हुए थे। फिलहाल गांव में चिकित्सा टीमें लगाई गई हैं।

मौतों का पता बीती शाम गोगुन्दा प्रधान व एडीएम को लगा। उन्होंने फोन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बताया तो सब हरकत में आए। उन्होंने हाथों हाथ टीम वहां पहुंची। सामने आया कि मादड़ी निवासी मोहन पुत्र देवा गमेती के बेटे सुन्दर (4), राजू (8) व पुत्री राधा (13) की मौत 26 से 29 अगस्त के बीच हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहन को दो माह से राशन नहीं मिला था। इधर, तहसीलदार हुकमकुंवर ने भूख से मरने की बात को गलत बताया। कहा कि परिवार के पास राशन साम्रगी थी। चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर है। बच्चों ने पास के बरसाती नाले का पानी पीया था, जिससे बीमारी बढ़ी। अन्य सदस्यों को गोगुन्दा बुला लिया है।

एडीएम से जानकारी मिलते ही बीती रात को अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी सहित टीम को भेजा था। गांव में दूषित पानी से बीमारी फैलने की जानकारी सामने आई है।

डॉ. संजीव टांक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

Published on:
04 Sept 2016 07:44 am