उदयपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नेहरू के नाम पर हुआ सुविवि में हंगामा, पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष ग‍िरफ्तार

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज सभागार का नाम पंडित बदल दिए जाने को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई में हंगामा हो गया, हंगामे के दौरान यह कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े|
less than 1 minute read
Sep 26, 2019
पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नेहरू के नाम पर हुआ सुविवि में हंगामा, पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष ग‍िरफ्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नेहरू के नाम पर हुआ सुविवि में हंगामा, पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष ग‍िरफ्तार

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर डीन ऑफिस पहुंच गए और सभागार का नाम परिवर्तन करने की मांग की। दरअसल 1 दिन पहले कला महाविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार का नाम परिवर्तन कर पंडित जवाहरलाल नेहरू नाम रख दिया, जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत बताई। हालांकि इसके बाद आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कला महाविद्यालय पहुंच गए और डीन ऑफिस में हंगामा करने लगे ओर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीन साधना कोठारी से बहस की।इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिस तरह से नाम परिवर्तन किया गया वहां नियमों के तहत नहीं हुआ इसलिए पूर्ण रूप से गलत है। इसके बाद कला महाविद्यालय के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता जमा हो गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जब प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। कला महाविद्यालय परिसर में दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जब नारेबाजी की तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद प्रतापनगर थानाधिकारी सहित राजीव जोशी मौके पर पहुंचे और एक बार दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं से समझाइश की लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए डीन ऑफिस से दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा ओर इसके बाद प्रताप नगर थाना पुलिस ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 6 पूर्व और वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्षों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

Published on:
26 Sept 2019 08:34 pm