उदयपुर. डबोक िस्थत महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के नए शेड्यूल में प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार उदयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 4 उड़ानें संचालित होंगी। वहीं मुंबई के लिए […]
उदयपुर. डबोक िस्थत महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के नए शेड्यूल में प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार उदयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 4 उड़ानें संचालित होंगी। वहीं मुंबई के लिए सबसे अधिक 6 फ्लाइट्स तय की गई हैं, ये सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा। जयपुर के लिए 2 नियमित उड़ानें रहेंगी, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की बढ़ती संख्या और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से बेहतर हवाई संपर्क से होटल, ट्रैवल और व्यापार सेक्टर को भी फायदा होगा।
सुबह से शाम तक मिलेंगे विकल्प
नए शेड्यूल में फ्लाइट्स के समय तरह तय किए गए हैं कि यात्रियों को दिनभर में कई विकल्प मिल सकें। सुबह 7:40 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने से उदयपुर के पर्यटन उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
प्रमुख बिंदु
- दिल्ली के लिए 4 उड़ानें
- मुंबई के लिए 6 उड़ानें
- जयपुर के लिए 2 उड़ानें
- बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 1-1 उड़ान
---
समर फ्लाइट शेड्यूल आगमन /प्रस्थान
दिल्ली 6इ6376/6इ6377 उदयपुर-दिल्ली-उदयपुर 11:55/ 12:30
दिल्ली 6इ6228/6इ6229 दिल्ली 19:25 20:00
दिल्ली एआई1737/एआई1820 दिल्ली 13:10 /13:50
दिल्ली एआई1779/एआई1897 दिल्ली 15:15 /15:55
मुंबई 6इ6794/6इ5185 मुंबई 07:40 /08:10
मुंबई 6इ466/6इ470 मुंबई 13:50/ 14:55
मुंबई 6इ6027/6इ5327 मुंबई 19:00/ 19:40
मुंबई एआई2579/एआई2580 मुंबई 12:05/12:40
मुंबई एआई2593/एआई2594 मुंबई 14:00/ 14:40
मुंबई एआई2595/एआई2596 मुंबई 16:00 /16:35
जयपुर 6इ7719/6इ7516 जयपुर 11:25 /11:45
जयपुर 6इ7517/6इ7749 जयपुर 17:50/ 18:10
बेंगलुरु 6इ687/6इ412 बेंगलुरु 09:00/ 09:50
हैदराबाद 6इ6323/6इ6324 हैदराबाद 09:45/ 10:15