उदयपुर

अवैध तरीके से राजस्थान से गुजरात ले जाई जा रही थी यह चीज, चार ट्रेलर जब्त

खनन विभाग के साथ परसाद थाणा पुलिस की कार्यवाही
less than 1 minute read
Jun 02, 2019
Feature image

गौतम पटेल/सराड़ा. खनन विभाग के सतर्कता दल को परसाद थाना पुलिस की मदद से बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों दल ने मिलकर नेशनल हाईवे 8 पर तस्करी कर ले जाया जा रहा बड़ी मात्रा में दानेदार फेल्सपार पकड़ा। साथ ही कार्यवाही होने तक सराड़ा थाना पुलिस की निगरानी में सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार खनन विभाग के सतर्कता दल द्वारा नेशनल हाईवे नम्बर 8 पर खनिजों की तस्करी को लेकर की गई कार्यवाही में सामने आया कि 169.9 टन फेल्सपार खनिज राजस्थान से अवैध तरीके से गुजरात की फैक्ट्रियों में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। दल ने फेल्सपार खनिज के दाने पकड़कर चार ट्रेलर को भी जब्त किया।

खनिज अभियन्ता (सतर्कता) लोकेश टांक के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में ट्रेलर में तिरपाल ढंक कर ले जाया जा रहे फेल्सपार की बिल्टी सहित परिवहन के कागजातों की जांच करने पर सन्तोषप्रद नही होने पर अवैध पाया था और माल सहित ट्रेलरों को जब्त कर परसाद थाना पुलिस को सौपा, जहां से सुरक्षा कारणों से सराड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर थाना परिसर में रखवाया।

Published on:
02 Jun 2019 08:06 pm