उदयपुर

मौसम ने तेजी से बदला रंग… पिछले साल से 20 दिन पहले गर्मी

दोपहर सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, धूप का असर सुबह-शाम तक बढ़ा, रात की ठंडक सिमटी उदयपुर. होली के साथ ही मौसम ने तेजी से रंग बदल रहा है। पारे की धार तेज हो चुकी है। ऐसे में दोपहर का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। ऐसे में अब मौसम का मिजाज […]

2 min read
Mar 05, 2026
अगले 2 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3—4 डिग्री की गिरावट आएगी।
Sunny background, blue sky with white clouds and sun

दोपहर सामान्य से 4 डिग्री ऊपर, धूप का असर सुबह-शाम तक बढ़ा, रात की ठंडक सिमटी

उदयपुर. होली के साथ ही मौसम ने तेजी से रंग बदल रहा है। पारे की धार तेज हो चुकी है। ऐसे में दोपहर का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। ऐसे में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उदयपुर में जितना तापमान बढ़ चुका है, उतना पिछले साल 24 मार्च के आसपास था। यानी पिछले साल से 20 दिन पहले गर्मी तेवर दिखाने लगी है।

उदयपुर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेज हो गई और आने वाले दिनों में इसके और तीखे होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान इस समय औसत से 4 डिग्री अधिक चल रहा है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। तापमान में यह बढ़ोतरी मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर दिखाने लगी है।

तापमान 35 डिग्री पार

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा था। यानी 24 घंटे में दिन के पारे में करीब 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहा।

पिछले सालों में यह रही स्थिति

दिनांक : अधिकतम : न्यूनतम

03 मार्च 2025 : 31.1 : 11.7

03 मार्च 2024 : 26.5 : 18.2

03 मार्च 2023 : 22.7 : 18.6

03 मार्च 2022 : 30.5 : 12.4

सुबह-शाम भी बढ़ा गर्मी का असर

पहले जहां सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होती थी, अब धूप का असर सुबह 9 बजे के बाद से ही तेज होने लगा है और शाम ढलने तक गर्माहट बनी रहती है। दिन की गर्मी का दायरा बढ़कर सुबह-शाम तक पहुंच गया है। वहीं, रात की ठंडक सिमटकर देर रात और तड़के कुछ घंटों तक ही सीमित रह गई है।

लोगों की दिनचर्या पर असर

तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कुछ कम दिखाई देने लगी है। होली की छुट्टियों के बीच भी खरीदारी को लेकर निकले लोगों पर मौसम का असर साफ दिखाई दिया। लोग धूप से बचकर निकलते दिखे, जिसमें महिलाओं की तादाद सर्वाधिक थी, जो तीखी धूप से बच रही थी।

विभाग का पूर्वानुमान

- मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार बन रहे है।

- एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा, न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

- अगले 2 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3—4 डिग्री की गिरावट आएगी।

- अगले 4 दिन उत्तर-पश्चिम के मैदानी भागों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। फिर बड़ा बदलाव नहीं होगा।

- गुरुवार तक उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान सीमित रहेगा।

Published on:
05 Mar 2026 05:30 pm