उदयपुर

video: शादियों के धूमधड़ाके में चोरों की पौबारह, कहीं से जेवर के बैग तो कहीं लिफाफों से भरा पर्स ले उड़े

उदयपुर में तीन शादी समारोहों में चोरों ने की वारदात, बदमाश हाथ की सफाई दिखाते हुए जेवर से भरा बैग और लिफाफे से भरा पर्स पार कर गए
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 4:02 PM IST
theft at marriage
theft in marriage ceremony in ajmer

उदयपुर . शहर में शादियों के सीजन के बीच मेहमानों के भेस में उचक्के हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे हैं। शहर की दो वाटिकाओं में बदमाश हाथ की सफाई दिखाते हुए दुल्हन के जेवर से भरा बैग और लिफाफे से भरा पर्स पार कर गए। पुलिस वीडियो कैमरे की मदद से अब उचक्कों की तलाश में जुटी है।

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित एक वाटिका में शादी समारेाह चल रहा था तभी दूल्हा दुल्हन के पीछे सूट में आया एक लड़का शगुन में दिए गए लिफाफों से भरा पर्स पार कर ले गया। इसकी भनक लगते ही शादी में अफरा तफरी मच गई। पर्स की तलाश में वर और वधूू पक्ष के लोग वाटिका में बदमाश की तलाश करने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में वीडियो कैमरे खंगाले तो उसमें यह कैद हो गया।

इसी तरह की वारदात अंबामाता थाना क्षेत्र के रेडिसन होटल मे दुल्हन के करीब 4 लाख कीमत के जेवर से भरा बैग पार हो गया। वहां पर भी बदमाशोंं का हुलिया सूटबूट में ही था। पुलिस अब फुटेज खंगालते हुए इस गिरोह की तलाश कर रही है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को चोर होटल रेडिसन ब्ल्यू से एक व्यवसायी की पुत्री के समारोह से बैग ले गए। बैग में 4 लाख की कीमत के जेवर थे। पुु‍लिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।

किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज
जावर माइंस. थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्रामीण ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 17 नवंबर को घर से निकली थी। रिश्तेदारों, परिचितों सहित सभी संभावित स्थानों पर पूछताछ की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं लगा। पिता ने कुछ लोगों पर आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

Updated on:
27 Nov 2017, 4:02 PM IST
Published on: