उदयपुर

एक रात में तीन मकानों में चोरी

कमरे के कुण्डी लगाकर परिवारजनों को किया बंद, लाखों के जेवरात किए पार
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 6:44 PM IST
Theft in three houses in one night
एक रात में तीन मकानों में चोरी

मावली. (उदयपुर). क्षेत्र के गादोली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक साथ तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं के दौरान 2 मकानों में तो मकान मालिक को घर में ही बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सर्वप्रथम हीरालाल पुत्र मिठुलाल आमेटा के मकान में चोरी करते हुए कमरों के ताले तोड़े। अंदर प्रवेश करने के बाद अलमारी में रखा सारा सामान बिखेर दिया। चोरों ने पेटी में पड़े लगभग साढ़े 3 लाख के सोने के आभूषण एवं लगभग 50 हजार रुपए नकद पार कर लिए। लोहे की पेटी को मकान के पास में पड़े खाली भूखण्ड में डालकर चले गए। इसके बाद गांव के टेलशंकर आमेटा के मकान में रोशनदान की खिड़की को तोड़कर मकान में प्रवेश किया। घर का सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। मगर, चोरों को यहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने दिनेशचंद्र आमेटा पुत्र पृथ्वीराज आमेटा के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़ा तथा काफ ी देर तक मकान को खंगाला। इसके बाद चोरों ने भंवर आमेटा की बाइक को चुरा लिया। चोरी के बाद ग्रामीणों ने तुरन्त वार्डपंच एवं सरपंच को इसकी जानकारी दी। मावली थाना पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी। सुबह 4 बजे मावली थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। साथ ही मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। कमरों के कुण्डी लगाकर वारदात- चोरों ने हीरालाल आमेटा एवं टेलशंकर आमेटा के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते समय मकान के कमरों में रह रहे परिवारजन के कमरों के कुण्डी लगा दी। इसके बाद पूरे घर को खंगाला तथा सामान चोरी किया। मगर, जैसे ही घर में रह रहे लोगों को इसकी भनक लगी एवं कमरों में लाइट जलाई तो चोर सतर्क हो गए तथा जो हाथ लगा उसे लेकर भाग गए। वहीं दिनेशचंद्र आमेटा का मकान सूना होने के कारण यहां चोरों को परेशानी नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेशचंद्र अपने परिवार के साथ उदयपुर रहते है।

Updated on:
4 Jul 2021, 6:44 PM IST
Published on: