देश में मणप्पुरम की कई शाखाओं पर हो चुकी है डकैती व लूट कई बार तो उदयपुर की तरह ही हो चुकी है डकैती
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में पहली बार दिन दहाड़े डकैती हुई ऐसा मामला नहीं है, कई बार ये गोल्ड लोन कंपनी देश भर में डकैतों के निशाने पर रही, कुछ मामले तो पुलिस के हाथ लगे तो कुछ में अब तक पुलिस धूल में ही लठ घूमा रही है। अभी उदयपुर पुलिस को भी इस मामले में सफलता नहीं मिल पाई है।
-------------
ऐसे मणप्पुरम होता रहा है शिकार:
- जयपुर में 9 नवम्बर, 2013 को आई.आई.एफ.एल. की विद्याधर नगर शाखा में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा दिन-दहाडे करीब 32 किलो गोल्ड डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इससे कुछ समय पूर्व 06 फरवरी, 2013 को मणप्पुरम गोल्ड फाईनेंस कम्पनी की विद्याधर शाखा में भी नकाबपोश अपराधियों द्वारा फायरिंग करके करीब 5.50 किलोग्राम गोल्ड डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों वारदातों से राजधानी व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस ने भरसक प्रयास कर इस डकैती का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ा था।
---------
चूरू में हुई लूट बिलकुल उदयपुर की लूट जैसी थी.....इससे पूर्व जनवरी 2014 में चूरू जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े कुछ हथियारबंद लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूरी तरह से उदयपुर की तर्ज पर ही ये डकैती की गई थी, इसमें चार नकाबपोश हथियार बंद लुटेरों ने शहर के व्यस्ततम मार्ग पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस में घुसकर पिस्टल की के नोंक पर 25 किलो सोना और 8 लाख 92 हजार रुपए की लूट की और फरार हो गए थे। इसमें मैनेजर के सर पर पिस्टल लगा कर सभी स्टाफ काे शौचालय में बंद कर दिया था।
-----
- वर्ष 2021 में कोटा के नयापुरा में मणप्पुरम में दिनदहाड़े हथियारबंद चार बदमाश 5 मिनट में ही मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में वारदात कर 25 किलो सोना लूट कर भाग निकले थे। लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई गई थी। लुटेरों ने कंपनी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा कर बंधक बना लिया था और रिवॉल्वर की नोंक पर कर्मचारी से चाबी छीनकर तिजोरी खोल ली। सोना एक बैग में भर लिया और करीब पांच मिनट में ही वारदात करने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले।
------
आगरा में लुटेरे ने पलंग के पाए से लेकर तकिए में रखा था लूट का सोना...
आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई 2021 को करोड़ों का सोना लूटा गया था। पहले मुकदमा 19 किलोग्राम सोने के जेवरात और छह लाख रुपये की लूट का लिखाया था। बाद में तीन किलोग्राम सोना शाखा में ही रखा मिला। कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से करोड़ों का सोना लूटने वाले गैंग के सरगना नरेंद्र उर्फ लाला ने पूरी योजना बनाई थी। लाला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पकड़ा गया। पुलिस ने उसका किराये का घर खंगाला तो तकिये, मसनद, कबाड़ सामान से लेकर लोहे के खोखले पलंग के पाए में भी सोने के जेवरात निकाले थे। पुलिस ने एक-एक करके दो किलो 509 ग्राम सोना बरामद किया था।
------
2021 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शहर में दो हथियारबंद लुटेरे लू मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में घुस गए थे, उन्होंने ऑफिस का शटर गिराकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। हथियार दिखाकर मैनेजर से सारा पैसा मांगा, लेकिन एक कर्मचारी ने चुपके से सेफ्टी अलार्म बजा दिया था, जिससे तुरंत सूचना पुलिस को मिल गई। समय रहते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस की आहट मिलते ही एक लुटेरा फरार हो गया वहीं दूसरे हथियारबंद लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
-------
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अगस्त 22 में बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के आफिस की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने तिजोरी काटने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं होने पर गैस सिलेंडर और कटर छोड़कर भाग निकले। सुबह कंपनी के कर्मचारी आफिस पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।