12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: ट्रैक्टर की चपेट से आने से 3 युवकों की मौत, 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, 3 घरों में पसरा मातम

Udaipur Road Accident: उदयपुर के टीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से कगरा पडूणा गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 min read
Google source verification
नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा (photo source- Patrika)

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा (photo source- Patrika)

उदयपुर। उदयपुर के टीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से कगरा पडूणा गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कगरा पड़ूणा निवासी राकेश (29) पुत्र जगा मीणा और प्रकाश (24) पुत्र रामलाल मीणा मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आड़ा पुलिया के पास उन्हें उनका पड़ोसी और मित्र गोमाराम (24) पुत्र भगवतीलाल मीणा मिला। तीनों आपस में बातचीत करने के लिए वहीं रुक गए।

इसी दौरान पास के कच्चे रास्ते से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ने सीधे तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों व विजय मीणा और बाबूलाल ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों टीडी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृत दोनों युवकों के 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक राकेश पुत्र जगा मीणा के दूध मुंही आठ माह की तथा तीन साल की दो बेटियां है। प्रकाश पुत्र राम लाल के दो बेटे व तीन बेटियां है, वहीं गोमाराम पुत्र भगवान मीणा अविवाहित है। हादसे में आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं तीन घरों में क्रंदन पसरा हुआ है।

आरोपी चालक फरार

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग छूटा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक राकेश के पिता जगा मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फरार आरोपी चालक की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंपे गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और हर घर में मातम पसरा हुआ है।