उदयपुर

इस साल प्रदेश के बांध-तालाब 65 फीसदी खाली, पिछले साल से 20 फीसदी कम

उदयपुर. राजस्थान में मानसून की दस्तक हुए दो सप्ताह से अधिक बीत गए, लेकिन इस बार बरसात पिछले साल से कम है। इस साल मानसून के कमजोर रहने का नतीजा ये कि प्रदेश में बांध-तालाब 65 फीसदी खाली पड़े हैं। यह स्थिति पिछले साल से 20 फीसदी कमजोर है। प्रदेश में वर्ष 2021 में ताउते […]

2 min read
Jul 14, 2024
बरसात की कमी के चलते जलाशयों में आवक शुरू नहीं हुई है, ऐसे में फतहसागर का पेंदा दिखने लगा है।

उदयपुर. राजस्थान में मानसून की दस्तक हुए दो सप्ताह से अधिक बीत गए, लेकिन इस बार बरसात पिछले साल से कम है। इस साल मानसून के कमजोर रहने का नतीजा ये कि प्रदेश में बांध-तालाब 65 फीसदी खाली पड़े हैं। यह स्थिति पिछले साल से 20 फीसदी कमजोर है। प्रदेश में वर्ष 2021 में ताउते चक्रवात ने मानसून को संबल दिया था, वहीं 2022 में मावठ की अच्छी बरसात हुई थी। इसके बाद 2023 में चक्रवात बिफरजॉय के कारण हुई बरसात से फिर जल स्रोतों की खाली झोली भर गई। लेकिन, इस साल बांध-तालाबों का पेटा मानसून की अच्छी बरसात का ही इंतजार कर रहा है। ऐसे में झीलों के शहर उदयपुर के बांध-तालाब का भी पेटा उगडऩे लगा है।
जोन अनुसार बांधों की स्थिति
जोन - वर्तमान प्रतिशत - पिछले साल प्रतिशत
जयपुर - 22.30 - 42.16
जोधपुर - 7.42 - 61.14
कोटा - 55.63 - 71.92
बांसवाड़ा - 34.24 - 43.68
उदयपुर - 21.36 - 42.52
प्रदेशभर में - 35.16 - 54.30

यह भी जानें स्थिति
46.79 प्रतिशत ही पानी प्रदेश के बड़े 22 बांधों में
16.61 प्रतिशत ही भरे हैं प्रदेश के 261 मध्यम बांध
10.13 फीसदी पानी बचा 408 छोटे बांध-तालाबों में
35.16 प्रतिशत पानी कुल बचा सभी बांध-तालाबों में
54.30 फीसदी पानी 2023 में था सभी जलस्रोतों में
32.55 प्रतिशत पानी एक माह पूर्व था जलस्रोतों में
ये बांध भरे और खाली
क्षमतानुसार - बांध - खाली - कुछ भरे - लबालब
बड़े - 283 - 131 - 149 - 3
छोटे - 408 - 278 - 116 - 14
कुल - 691 - 409 - 265 - 17
राजस्थान से बाहर हमारे बांधों की स्थिति

  • पंजाब स्थित भाकड़ा बांध में 2.971 मिलियन एकड़ फुट (50.20 फीसदी) पानी है, जबकि पिछले साल इसी समय 3.73 मिलियन एकड़ फुट पानी था
  • पंजाब स्थित पोंग बांध में 2.019 मिलियन एकड़ फुट (32.95 फीसदी) पानी है, जबकि पिछले साल इसी समय 3.863 मिलियन एकड़ फुट पानी था
  • पंजाब स्थित रणजीतसागर बांध में 1.333 मिलियन एकड़ फुट (50.06 फीसदी) पानी है, जबकि पिछले साल इसी समय 2.284 मिलियन एकड़ फुट पानी था
  • मध्यप्रदेश स्थित गांधीसागर बांध में 3.391 मिलियन एकड़ फुट (58.37 फीसदी) पानी है, जबकि पिछले साल इसी समय 3.411 मिलियन एकड़ फुट पानी थाप्रदेश के बड़े बांधों की स्थितिजिला - बांध - गेज (मीटर में)कोटा - राणा प्रतापसागर - 347.90कोटा - कोटा बैराज - 259.99कोटा - माही बजाज सागर - 268.15बांसवाड़ा - हेरो - 2.85टोंक - बिसलपुर बांध - 310.14टोंक - गालवा - 3.83टोंक - टोरडीसागर - 6.80दौसा - मोरेल डेम - 257.10डीग - सिकरी बांध - 00धौलपुर - पार्वती डेम - 215.20बूंदी - गुढ़ा बांध - 1.89जयपुर - रामगढ़ - 00पाली - जवाई बांध - 4.95पाली - सरदार समन्द - 00भीलवाड़ा - मेजा बांध - 0.73डूंगरपुर - सोम कमला आम्बा - 8.25राजसमंद - राजसमंद - 4.82सलूम्बर - जयसमंद - 2.72प्रतापगढ़ - जाखम बांध - 15.10
Published on:
14 Jul 2024 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर