14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर : 48 घंटे में हत्थे चढ़े कार से स्टंटबाजी करने वाले, गुजरात से तीन पकड़े

उदयपुर में तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को सुखेर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गुजरात से पकड़ लिया। 11 नवंबर को स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस तीनों युवकों और कार को उदयपुर लेकर आई। एसपी ने यातायात नियमों का पालन करने और स्टंटबाजी से बचने की अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 14 Nov 2026, 6:25 PM IST

stunt on car

सुखेर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगते युवक।

उदयपुर. शहर की सड़कों पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर कार से खतरनाक स्टंटबाजी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के महज दो दिन के भीतर सुखेर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गुजरात से दबोच लिया। पुलिस ने युवकों और संबंधित कार को उदयपुर लाकर कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर शाम को शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे आम राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो गया था। मामले के संज्ञान में आते ही एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

गुजरात में दी दबिश

एएसपी (सिटी) उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन, सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और वाहन नंबर के आधार पर कार व स्टंटबाजी करने वाले तीनों युवकों की पहचान की। आरोपियों के गुजरात में होने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने दबिश दी और तीनों को डिटेन कर सुखेर थाने लेकर आई।

उदयपुर पर्यटन नगरी है और यहां की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी आमजन और पर्यटकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर स्टंटबाजी या किसी भी प्रकार का जोखिम भरा वाहन संचालन न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. अमृता दुहन, एसपी

इधर, पर्यटक की कार से पर्स चोरी, उसमें था पिस्टल का लाइसेंस

सूरजपोल थाना क्षेत्र के भटियानीचोहट्टा इलाके में पर्यटक की कार से पर्स चोरी हो गया, इसमें पिस्टल का लाइसेंस भी था। पहले कार से हथियार बरामद होने की बात सामने आई थी, लेकिन, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति स्पष्ट हुई। उदयपुर घूमने आए पर्यटक ने सड़क किनारे कार खड़ी की थी। बताया कि वह कार को लॉक करना भूल गया था। कुछ देर बाद लौटा तो कार में पर्स नहीं था, इसमें पिस्टल का लाइसेंस रखा था। पर्यटक हरियाणा निवासी ओम कुमार ने इस संबंध में सूरजपोल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है। मामले में थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक से पूछताछ की तो उसने पिस्टल का लाइसेंस चोरी होने की बात कही।